{"_id":"611bf20d9ac567262c59397d","slug":"taj-mahal-will-open-for-night-view-on-august-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चांदनी रात में करिए ताज का दीदार : 21 अगस्त से रात्रि में भी खुलेगा ताजमहल, ऐसे करें टिकट बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनी रात में करिए ताज का दीदार : 21 अगस्त से रात्रि में भी खुलेगा ताजमहल, ऐसे करें टिकट बुकिंग
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
चांदनी रात में ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में पर्यटक अब चांदनी रात में भी ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण की पहली लहर के बाद से बंद चल रहा ताजमहल का नाइट व्यू फिर से शुरू करने के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ पर्यटन हित में ताजमहल का रात्रि दर्शन किया जा सकेगा।
21, 23 और 24 अगस्त को ताजमहल का रात्रि दर्शन होगा, जिसके लिए तीन स्लॉट रात 8.30 से 9 बजे, 9 से 9.30 बजे और रात 9.30 से 10 बजे के बीच खुले रहेंगे। ताजमहल के रात्रि दर्शन के लिए टिकट व्यवस्था पहले की तरह ऑनलाइन रहेगी और एक दिन पहले टिकट बुकिंग की जा सकेगी।
2 of 6
चांदनी रात में ताजमहल का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल में रात्रि दर्शन मार्च 2020 से बंद चल रहा है। कोरोना की पहली लहर में पिछले वर्ष ताजमहल को 17 मार्च को बंद कर दिया गया था। 188 दिनों की बंदी के बाद ताजमहल 21 सितंबर को खुला था।
3 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी लहर में ताजमहल 16 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहा। 16 जून से स्मारक पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। ताजमहल दिन में तो पर्यटकों के लिए दो बार बंद होने के बाद खुल गया, लेकिन रात्रि दर्शन पर बंद है। अब इसे प्रशासन ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चांद की रोशनी में ताजमहल का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
सावन की पूर्णिमा से एक दिन पहले 21 अगस्त को ताजमहल रात्रि दर्शन के लिए खुलेगा। लॉकडाउन के कारण 22 अगस्त को बंद रहेगा। इसके बाद 23 और 24 अगस्त को भी पर्यटक चांदनी रात में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। टिकट व्यवस्था ऑनलाइन रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
ताजमहल पर सेल्फी लेता पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1984 तक ताजमहल रात में खुलता था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा कारणों के चलते रात्रि दर्शन बंद कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नवंबर 2004 में करीब 20 वर्षों के बाद ताजमहल को दोबारा रात में खोला गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।