{"_id":"603b1e7f9836f30dcf5029be","slug":"agra-weather-today-temperature-cross-45-degrees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रदेश का तीसरा गर्म शहर बना आगरा, मौसम विशेषज्ञों का दावा और चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश का तीसरा गर्म शहर बना आगरा, मौसम विशेषज्ञों का दावा और चढ़ेगा पारा
Sun, 28 Feb 2021 10:23 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर तेज धूप से बचने के लिए छाता लगाए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा रविवार को भी प्रदेश का तीसरा गर्म शहर बना रहा। प्रदेश में सबसे गर्म शहर बांदा रहा, जहां तापमान 35.2 डिग्री पर रहा, जबकि दूसरे नंबर पर वाराणसी रहा, जहां 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तीसरे नंबर पर आगरा है। यहां दिन में पारा सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा 34.1 पर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
ताजमहल पर गर्मी से परेशान दिखे विदेशी सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मौसम बेहद गर्म रहा। सुबह से ही चुभती हुई गर्मी महसूस होने लगी। ताजमहल समेत स्मारकों पर पानी के लिए लोग परेशान रहे। ताज के पत्थर दहकते रहे तो पर्यटक म्यूजियम की ओर बने पाथवे के जरिए ताज के मुख्य गुंबद पर पहुंचे। ऊपर गुंबद पर संगमरमर के गर्म होने के कारण लोग छांव की तलाश में रहे। शनिवार को न केवल दिन, बल्कि रात में भी पारा सामान्य से 8 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है।
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती
- फोटो : अमर उजाला
29.7 डिग्री था बीते साल तापमान
बीते साल 27 फरवरी को तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस पर था, जो इस बार से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। तब न्यूनतम तापमान भी 13.6 डिग्री पर था, जो इस साल से 6 डिग्री कम है।
बीते साल 27 फरवरी को तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस पर था, जो इस बार से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है। तब न्यूनतम तापमान भी 13.6 डिग्री पर था, जो इस साल से 6 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से बचाव करतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल सी चुभ रही गर्मी
फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी होने से लोग हैरान हैं। बीते 6 सालों में फरवरी में ऐसा गर्म मौसम नहीं रहा। तापमान इन बीते 6 सालों में 29 डिग्री के पार नहीं पहुंचा। फरवरी में ताज महोत्सव के दौरान एक या दो बार बारिश होती रही, लेकिन इस बार फरवरी के तीसरे और आखिरी सप्ताह में बारिश हुई ही नहीं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बीते सालों में फरवरी ठंडा रहा है, लेकिन इस बार गर्मी रिकार्ड तोड़ने को बेताब है।

आगरा: ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
शहर तापमान
बांदा 35.2 डिग्री
वाराणसी 34.8 डिग्री
आगरा 34.1 डिग्री
झांसी 34.1 डिग्री
सुल्तानपुर 34.1 डिग्री
लखनऊ 33.6 डिग्री
मेरठ 33.6 डिग्री
बांदा 35.2 डिग्री
वाराणसी 34.8 डिग्री
आगरा 34.1 डिग्री
झांसी 34.1 डिग्री
सुल्तानपुर 34.1 डिग्री
लखनऊ 33.6 डिग्री
मेरठ 33.6 डिग्री