फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल: 20 कमरे ही नहीं, 50 वर्षों में स्मारक के ये हिस्से भी पर्यटकों के लिए हो गए बंद

Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
taj mahal secret rooms and other parts of monument closed for tourists
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल के तहखाने के कमरों को खोलने की हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई टल गई, लेकिन यह विवाद गहरा गया है। इन विवादों को नाता सीधे सीधे पर्यटन उद्योग से है, जो पूरी तरह से ताजमहल पर निर्भर है। पर्यटन उद्योग के लोगों का भी मानना है कि ताजमहल जब तक पर्यटकों के लिए खुला था, तब तक कोई विवाद पनप नहीं पाया, लेकिन जैसे ही सैलानियों के लिए ताजमहल के हिस्सों को बंद किया गया और ताले लगने शुरू हुए, वैसे वैसे विवाद गहराता चला गया। भारतीय  पुरातत्व सर्वेक्षण ने 50 वर्षों में ताजमहल का बड़ा हिस्सा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। सैलानियों की दूरी जैसे-जैसे ताज से बढ़ी, वैसे वैसे ताज के तहखाने और धार्मिक नजरिए से देखने का विवाद गहराता चला गया।

सबसे पहले मीनारें, फिर तहखाना किया बंद

ताजमहल की चारों मीनारों में पर्यटक पहले न केवल घूम फिर सकते थे, बल्कि सबसे ऊपर भी पहुंच सकते थे, लेकिन कई पर्यटक जोड़ों द्वारा मीनारों से कूदकर आत्महत्या करने के मामलों पर सुरक्षा कारणों से इन्हें सबसे पहले बंद किया गया। ताजगंज निवासी और खुद्दाम ए रोजा कमेटी के अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर बताते हैं कि आत्महत्या के मामलों के बाद मीनारों पर प्रवेश बंद कर दिया गया और मीनारों में नीचे दरवाजों पर ताला लगाया गया। 1970 के दशक में मीनारें बंद होने के बाद तहखानों को बंद किया गया।

taj mahal secret rooms and other parts of monument closed for tourists
कमरों के दरवाजे हटवाकर बना दी गईं हैं दीवारें

जिन दरवाजों से आए शहंशाह, उन्हीं को कर दिया बंद

ताजमहल में एएसआई ने न केवल मीनारों और तहखाने को बंद किया, बल्कि उत्तरी दीवार के दोनों दरवाजे बंद कर दिए, जहां से कभी शहंशाह शाहजहां ताजमहल आते थे। आगरा किले से ताजमहल तक नाव के जरिए वह उत्तरी दरवाजों से ही पहुंचते थे और सीढ़ियों के जरिए चमेली फर्श तक पहुंचते थे। एएसआई ने 1978 की बाढ़ के बाद यमुना किनारे की उत्तरी दीवार पर दोनों दरवाजों को हटाकर उनकी जगह लाल ईंटों की दीवार से उन्हें बंद कर दिया गया। ताजमहल के उत्तरी छोर का मूल स्वरूप इससे बिगड़ गया।

taj mahal secret rooms and other parts of monument closed for tourists
ताजमहल के तहखाने का गलियारा और कमरा

स्टडी टूर या विशेष मौकों पर खोलें बंद हिस्से

यूपी टूरिज्म गाइड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दान ने कहा कि बार बार ताजमहल के नाम पर विवाद हो रहा है। इसका दुष्प्रभाव पर्यटन उद्योग को झेलना पड़ सकता है। विवाद को शांत करना है तो एक बार वीडियोग्राफी करा ली जाए ताकि दोबारा यह विवाद न उठें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
taj mahal secret rooms and other parts of monument closed for tourists
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि इन विवादों को शांत करने का एक ही तरीका है कि विशेष मौकों पर ताज के बंद हिस्सों को स्टडी टूर के लिए खोल दिया जाए। भले ही इनकी संख्या निश्चित कर दी जाए। एएसआई को इन विवादों को शांत करने के लिए कुछ कदम उठाने चाहिए। 
विज्ञापन
taj mahal secret rooms and other parts of monument closed for tourists
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि जैसे नाइटव्यू में पर्यटकों की संख्या तय है, ऐसा ही बंद हिस्सों को खोलने में क्यों नहीं करते। विशेष मौकों पर या अतिरिक्त टिकट लगाकर सीमित संख्या कर दी जाए, इससे यह विवाद खत्म हो जाएंगे। इन विवादों का नुकसान आगरा को हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed