फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल: कैसे खरीदें टिकट, क्या हैं प्रवेश के नियम, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 21 Sep 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Reopen News: Guidelines for Tourists in Agra
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

सोमवार से सैलानियों के दीदार के लिए खोले जा रहे ताजमहल और आगरा किला की व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। छह महीने के बाद खुल रहे ताजमहल में पर्यटकों की सुरक्षा जांच भी कोरोना संक्रमण के कारण बदल दी गई है। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर सीआईएसएफ सैलानियों की सुरक्षा जांच स्पर्श मुक्त तरीके से करेगी। किसी भी पर्यटक को छुआ नहीं जाएगा और मेटल डिटेक्टर के बाद हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा जांच की जाएगी।   

Taj Mahal Reopen News: Guidelines for Tourists in Agra
क्यूआर कोड से भी कर सकते हैं टिकट का भुगतान - फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन टिकट, डिजिटल भुगतान होगा 
ताजमहल समेत सभी स्मारकों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट लेने की सुविधा प्रदान की है तो वहीं वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा सकेगी। ताजमहल के फोटोग्राफरों और गाइडों के साथ टैक्सी और कार में नकदी के लेनदेन नहीं होंगे। केवल डिजिटल भुगतान होगा, इसलिए फोन पे, पेटीएम, गूगल पे समेत नेट बैंकिंग के विकल्पों को अपनाया गया है। 

Taj Mahal Reopen News: Guidelines for Tourists in Agra
जानकारी के लिए बोर्ड लगाए गए - फोटो : अमर उजाला
5-5 सैलानियों को गुंबद के अंदर प्रवेश 
ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले मुख्य गुंबद में प्रवेश के लिए एक बार में 5-5 पर्यटकों को अंदर जाने की इजाजत होगी। ताजमहल के दक्षिणी गेट से गुंबद में प्रवेश किया जाएगा और यमुना नदी के किनारे उत्तरी गेट से पर्यटकों को बाहर निकाला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Reopen News: Guidelines for Tourists in Agra
प्रवेश द्वार - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये और विदेशियों के लिए 1100 रुपये का प्रवेश टिकट है लेकिन मुख्य गुंबद पर प्रवेश के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होता है। ताजमहल की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए यह दोनों ही विकल्प मौजूद हैं।  

विज्ञापन
Taj Mahal Reopen News: Guidelines for Tourists in Agra
ताजमहल: टर्न स्टाइल गेट पर महिला कर्मी - फोटो : अमर उजाला
सैलानियों के लिए प्रवेश के ये हैं नियम
- पर्यटकों को मास्क और फेस कवर लगाना होगा।   
- प्रवेश देने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।    
- स्मारकों में प्रवेश, निकास के अलग रूट होंगे।   
- स्मारक में ग्रुप फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी।  
- लाइसेंस धारक गाइड, फोटोग्राफर काम कर सकेंगे।  
- स्मारकों में प्रवेश ऑनलाइन ई-टिकट से मिलेगा।  
- पार्किंग समेत सभी भुगतान डिजिटल पेमेंट से।  
- स्मारक में खाने का सामान नहीं ले जा सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed