फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा हुआ अनलॉक, ताजमहल का ताला कब खुलेगा, उपमुख्यमंत्री ने दिया यह जवाब

Thu, 04 Jun 2020 05:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 04 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal may reopen soon lockdown updates news
ताजमहल के पार्श्व में बहती यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट के बीच आगरा को अनलॉक कर दिया गया है। अब ताजमहल सहित अन्य एतिहासिक स्मारकों को भी खोलने की मांग उठने लगी है। इस पर सरकार विचार कर रही है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा है कि समय आने पर स्मारकों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। उधर, मेयर नवीन जैन केंद्र सरकार को पहले ही पत्र लिख चुके हैं। 
Taj Mahal may reopen soon lockdown updates news
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : ANI
आगरा के प्रभारी मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उनसे पूछा गया कि ताजमहल को कब खोला जाएगा? इस पर उन्होंने कहा कि अफसर सभी स्थितियों को देख रहे हैं। हर चीज पर विचार किया जा रहा है। समय आने पर स्मारकों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा।
Taj Mahal may reopen soon lockdown updates news
ताजमहल में पसरा सन्नाटा - फोटो : Amar Ujala
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित ताजमहल समेत सभी स्मारक लॉकडाउन से पहले 17 मार्च से ही बंद हैं। लॉकडाउन के लिए जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसमें स्मारकों का कहीं जिक्र ही नहीं है। आगरा के मेयर मेयर नवीन जैन ताजमहल समेत सभी स्मारकों को फिर से खोलने की मांग कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal may reopen soon lockdown updates news
आगरा के मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
मेयर नवीन जैन ने केंद्र सरकार को लिखे पत्र में कहा है कि 75 दिनों से आगरा के सभी स्मारक बंद हैं। इस वजह से होटल, रेस्टोरेंट, एंपोरियम, गाइड, फोटोग्राफर समेत अकेले आगरा के ही चार लाख से ज्यादा लोगों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
Taj Mahal may reopen soon lockdown updates news
सिकंदरा स्मारक - फोटो : अमर उजाला
नवीन जैन ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए ताजमहल समेत देशभर के सभी स्मारकों को भी खोला जाना चाहिए। इससे पर्यटन उद्योग की मुश्किलें कम होंगी। राजस्थान सरकार पहले ही स्मारकों को खोल चुकी है। होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed