{"_id":"5cee8a4abdec22078c3700fb","slug":"taj-mahal-honey-bees-attacks-on-tourists-latest-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाह ताज नहीं 'आह ताज' कह रहे पर्यटक, मधुमक्खी के डंक से सैलानी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह ताज नहीं 'आह ताज' कह रहे पर्यटक, मधुमक्खी के डंक से सैलानी परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 29 May 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल पर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजमहल में मधुमक्खी के डंक से सैलानी परेशान हैं। हर दिन कोई न कोई पर्यटक मधुमक्खी के डंक से कराह रहा है। आरओ प्लांट के पास लगे छत्ते की मधुमक्खियों के कारण पर्यटकों ने पानी भी लेना बंद कर दिया है। ताज पर दरकती सुविधाओं पर मंत्रालय ध्यान नहीं दे रहा है।
2 of 5
आरओ प्लांट के पास आर्च में लगा मधुमक्खी का छत्ता
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में पर्यटकों पर मधुमक्खियों का हमला कभी भी हो सकता है। आरओ प्लांट के पास मधुमक्खी का बड़ा छत्ता है, जिसके कारण प्लांट पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियां मौजूद रहती हैं। उनके डर से कई पर्यटकों ने आरओ प्लांट पर जाना भी बंद कर दिया है। हर दिन कोई न कोई पर्यटक मधुमक्खी के डंक से कराह रहा है।
3 of 5
ताजमहल
बीते साल रॉयल गेट पर मधुमक्खी के छत्ते के कारण पर्यटकों में भगदड़ मच गई थी। मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था, जिससे कई पर्यटक परेशान रहे। पूर्व में मस्जिद और मेहमानखाने पर भी कई छत्ते लगे थे। इसके अलावा ताजमहल के बागीचे में भी कई छत्ते लगे हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा की ताज विजिट से पहले आई अमेरिकी एडवांस टीम ने इन छत्तों पर आपत्ति जताते हुए हटवाया था। वहीं ताजमहल के कई कोने में पीपल के पौधे जम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ताजमहल पर सैलानी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में हर साल लाखों सैलानी आते हैं। टिकट दर में बढ़ोत्तरी कर दी गई है लेकिन, सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं किया गया है। आज भी पीने के पानी के लिए पर्यटकों को परेशान होना पड़ता है। बढ़ते तापमान में ताजमहल का पत्थर तप रहा है। ऐसे में दोपहर में पर्यटकों की संख्या काफी कम हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
ताजमहल में भीड़ (फाइल फोटो)
ताजमहल में ऐतिहासिक पत्थर जगह जगह से दरक रहे हैं। पर्यटकों को अब तगड़ी जेब ढीली करनी पड़ रही है। दस रुपये का टिकट अब पचास रुपये तक पहुंचा है। वहीं दो सौ रुपये का अलग से टिकट रखा गया है। जिससे पर्यटक मुख्य मकबरे में दाखिल हो सकते हैं। लेकिन, सहूलियतों का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।