{"_id":"63ae63b5f82bce73b10338cf","slug":"taj-mahal-crowd-control-arrangements-failed-due-to-huge-tourists-visited","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम फेल, कतारों में दब गए बच्चे और महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज पहुंचे 35 हजार से ज्यादा सैलानी, भीड़ नियंत्रण के इंतजाम फेल, कतारों में दब गए बच्चे और महिलाएं
Fri, 30 Dec 2022 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताज पर बृहस्पतिवार की सुबह सैलानियों की संख्या कम रही, पर जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया और गुनगुनी धूप हुई, वैसे ही दोपहर 12 बजे के बाद सैलानियों की भारी भीड़ ताज पर उमड़ पड़ी, जो शाम साढ़े चार बजे तक बनी रही। इन साढ़े चार घंटों में ताजमहल पर तीस हजार से ज्यादा सैलानी पहुंच गए, जिससे ताज के पश्चिमी और पूर्वी गेट पर टिकट विंडो और सुरक्षा जांच कतार और लंबी होती चली गई। भारी भीड़ के कारण छोटे बच्चे परेशान हो गए और बिलखते नजर आए। कतार में एक से दो घंटे तक लगे लोगों ने भीड़ से बचाने के लिए बच्चों को कंधे पर बैठा लिया, पर बच्चे कतार में एक ही जगह खड़े, भूख प्यास से परेशान होकर रोते रहे। धक्कामुक्की और कई बार आपसी तकरार के बाद पर्यटकों को ताज में प्रवेश मिल पाया।
ताजमहल के बाहर लगी पर्यटकों की कतारें
- फोटो : अमर उजाला
35 हजार ने निहारा ताज
गर्मियों में ताजमहल सुबह साढ़े पांच बजे ही खुल जाता है और शाम को 7 बजे के बाद बंद होता है। इस तरह 13 घंटे से ज्यादा का समय पर्यटकों को दीदार के लिए मिलता है, पर इन दिनों सर्दी के कारण पर्यटक दोपहर 12 बजे ही पहुंच रहे हैं और ताज के गेट से पर्यटकों का प्रवेश 4.45 बजे बंद हो रहा है। इन चार घंटों में ही 30 से 35 हजार सैलानी ताज में प्रवेश कर रहे हैं, जिस वजह से हर दिन मारामारी मच रही है। प्रवेश और निकासी एक ही गेट से होने के कारण पर्यटक परेशान हैं। एएसआई ने टिकट विंडो पर काउंटर बढ़ाए हैं, पर ऑनलाइन टिकट खरीदने की अपील की है।
ताज पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भीड़ से बचना है तो ये करें
- ताज आने से पहले ऑनलाइन टिकट बुक कराएं- asipayumoney.com तथा ट्रेवल वेबसाइटों से लें टिकट
- ताज के गेट पर विंडो की जगह यूपीआई से स्कैन कर टिकट खरीदें
- शाम की जगह सुबह 11 बजे से पहले ताज देखने के लिए पहुंचें
- अपने साथ कोई हथियार, प्रतिबंधित वस्तु लेकर न जाएं, सुरक्षा जांच में रोके जाएंगे
- मुख्य गुंबद और शाहजहां की कब्रें देखनी हैं तो ऑनलाइन टिकट ही खरीदें
विज्ञापन
विज्ञापन
ताज पर उमड़ी सैलानियों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 34993आगरा किला 7610
फतेहपुर सीकरी 2027
विज्ञापन
सिकंदरा स्मारक
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा 1557
एत्माद्दौला 914
महताब बाग 490
रामबाग 222
मरियम टूम 66
एत्माद्दौला 914
महताब बाग 490
रामबाग 222
मरियम टूम 66