फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: पत्नी को मनाने के लिए सर्द रात में ससुराल की दहलीज पर बैठा रहा पति, सुबह मिली लाश

Thu, 29 Dec 2022 08:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 08:16 PM IST
सार


 

विज्ञापन
husband was sitting in-laws house in cold night body was found in the morning in mathura
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के धौलीप्याऊ की रेलवे कॉलोनी में बृहस्पतिवार तड़के एक युवक ससुराल में घर के बाहर मृत अवस्था में मिला। पुलिस इसे ठंड अथवा अत्यधिक शराब पीने से हुई मौत मान रही है। वहीं मृतक के बहनोई व बहन का आरोप है कि युवक की ससुराल वालों ने हत्या की है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 


आगरा के थाना मल्लपुरा के गांव धानौली के रहने वाले श्यामबाबू (30) की ससुराल मथुरा के धौलीप्याऊ में है। बताया गया है कि उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े के बाद पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके  अपने भाई के घर चली गई थी। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को उसका शव ससुराल में घर के दरवाजे पर मिला। सुबह सात-आठ बजे के बीच जब ससुराल वालों ने दरवाजा खोला तो श्यामबाबू का शव पड़ा था। 
 
husband was sitting in-laws house in cold night body was found in the morning in mathura
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, तीन-चार रोज पूर्व अत्यधिक शराब पीने के कारण युवक का पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर भाई धर्मेश शाक्य के साथ मायके आ गई। 
husband was sitting in-laws house in cold night body was found in the morning in mathura
महिला की पिटाई
धर्मेश का कहना है कि शराब पीने को लेकर आए दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता था। इसी के चलते तीन-चार रोज पूर्व वह अपनी बहन को घर ले आए थे। अब बहनोई श्यामबाबू कब आए, इसका रात में उन्हें कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
husband was sitting in-laws house in cold night body was found in the morning in mathura
मथुरा जनपद की छाता थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं आगरा से आए मृतक के बहनोई का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। कई रोज से घर में झगड़ा चला आ रहा था। पुलिस को अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। 
 
विज्ञापन
husband was sitting in-laws house in cold night body was found in the morning in mathura
मथुरा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि नशे या फिर ठंड से मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed