ताजमहल के तहखाने के 20 कमरों को खोलने की याचिका के बाद हुए विवाद को रोकने लिए एएसआई ने तहखाने की तस्वीरें जारी की हैं। एएसआई ने पांच महीने बाद जनवरी-2022 के न्यूज लेटर को जारी किया, जिसमें ताजमहल के उत्तरी छोर के तहखानों में किए गए प्लास्टर और लाइम पनिंग की तस्वीरें हैं। एएसआई ने अपनी वेबसाइट asi.nic.in के होम पेज पर ही जनवरी का यह न्यूज लेटर जारी किया है। हाईकोर्ट की ओर से डॉ. रजनीश कुमार की याचिका खारिज कर दी गई, पर इस विवाद को देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने तहखाने की तस्वीरें जनवरी के न्यूज लेटर में पेज नंबर 20 पर जारी किया है। इन दो फोटो में दीवारों और छत के डायमंड कट पर पनिंग को दिखाया गया है। छह लाख से संरक्षण किया गया। पहली बार तहखाने के संरक्षण से पहले और बाद की तस्वीरें जारी की गई हैं।
Taj Mahal Controversy: ताजमहल पर विवाद के बाद तहखाने के संरक्षण की तस्वीरें हुईं जारी
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 May 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन