फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना के कारण ताजमहल के नाम बना अनचाहा रिकॉर्ड, 372 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Tue, 07 Apr 2020 10:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal close for such a long time in 372 years due to coronavirus lockdown
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वायरस के कारण दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है। लॉकडाउन के कारण ताजमहल कई दिनों से बंद है। 372 साल में पहली बार इतने लंबे समय के लिए ताजमहल बंद हुआ है। ताज के साथ आगरा किला, सिकंदरा और फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारक बंद हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए इससे पहले कब-कब और कितने समय के लिए बंद हुआ ताजमहल....
Taj Mahal close for such a long time in 372 years due to coronavirus lockdown
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
1632 से 1648 के बीच बने ताजमहल के दरवाजे लगातार कई दिनों के लिए तीन बार बंद हुए हैं। पहली बार 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग के दौरान दिसंबर में 15 दिनों के लिए ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश बंद किया गया था। उसके सात साल बाद 1978 में जब आगरा में बाढ़ आई थी। और अब कोरोना के कारण ताजमहल कई दिनों से बंद है, जो एक अनचाहा रिकॉर्ड है। 
Taj Mahal close for such a long time in 372 years due to coronavirus lockdown
ताजमहल का पूर्वी गेट - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल पर 1974 से तैनात रहे पूर्व वरिष्ठ संरक्षण सहायक डॉ. आर के दीक्षित बताते हैं कि 1978 की बाढ़ के दौरान सितंबर के महीने में सात दिन के लिए स्थानीय प्रशासन ने ताजमहल को बंद किया था। तब बाढ़ का पानी पूरे शहर में आ गया था। लोग बाढ़ का पानी देखने के लिए ताजमहल जाते थे। कोई हादसा न हो जाए, इसलिए जिलाधिकारी के आदेश पर सात दिन के लिए ताज बंद किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal close for such a long time in 372 years due to coronavirus lockdown
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
1984 में रात में प्रवेश हो गया बंद
1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के हालातों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने ताजमहल को रात में बंद कर दिया था। उससे पहले ताज रात 12 बजे तक पर्यटकों के लिए खुलता था। चमकी के लिए पूर्णिमा से तीन दिन पहले और तीन दिन बाद तक मेला लगता था। 1984 में रात में ताज बंद कर के अल सुबह से शाम तक ही खोला जाने लगा। बाद में सभी स्मारकों का समय सूर्योदय से सूर्यास्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
Taj Mahal close for such a long time in 372 years due to coronavirus lockdown
ताजमहल - फोटो : PTI
टूट गई उर्स की परंपरा
इस बार शाहजहां के 365 वें उर्स में परंपरा टूट गई। ताजमहल में 21 से 23 मार्च के बीच तीन दिवसीय उर्स का आयोजन होना था, लेकिन इससे पहले ही संस्कृति मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण ताजमहल समेत स्मारकों को बंद कर दिया। इसके बाद देश में 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन घोषित कर दिया गया।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed