{"_id":"5f01e56c8ebc3e42d966e05d","slug":"taj-mahal-agra-news-taj-mahal-and-other-monuments-will-closed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताजमहल का दीदार करने के लिए करना होगा अभी और इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल का दीदार करने के लिए करना होगा अभी और इंतजार
Mon, 06 Jul 2020 02:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Jul 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खूबसूरत इमारत ताजमहल को अभी बंद रखा जाएगा। आगरा में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या के चलते स्मारकों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। पढ़िये अगली स्लाइड में इसका कारण...
ताजमहल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
डीएम प्रभु एन सिंह ने रविवार को आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया कि कोरोना संक्रमण के बफर जोन में होने के कारण इन्हें नहीं खोला जा सकता है। संक्रमण कम हो जाने पर फिर से समीक्षा होगी।
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने दो जुलाई को निर्देश दिए थे कि सभी स्मारक छह जुलाई से खोले जाएंगे। इसके बाद एएसआई ने स्मारकों की सूची जारी की थी। इनमें ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी शामिल थे। इस पर डीएम ने कहा था कि संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद ही निर्णय होगा कि स्मारकों को खोला जाए या नहीं। रविवार की शाम सात बजे डीएम कैंप कार्यालय पर समीक्षा मीटिंग बुलाई गई। इसके बाद डीएम ने बताया कि स्मारकों को अभी नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा किला पर बंदी का नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 1282 संक्रमित मिल चुके हैं। 90 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। आगरा में 25 हजार से अधिक मरीजों की कोरोना जांच हो चुकी है। शहर के अलग-अलग अस्पतालों में 139 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
डीएम के आदेश के बाद ताजनगरी के 4000 गाइडों के चेहरों पर एक बार फिर मायूसी छा गई है। उन्हें उम्मीद थी छह जुलाई को ताजमहल खुलेगा और धीरे धीरे सब पहले जैसा हो जाएगा। लेकिन अब एक बार फिर से ताजमहल बंद होने के कारण गाइड, फोटोग्राफर और अन्य लोग मायूस हैं।