Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल: 'मिसाल-ए-मोहब्बत' के दीदार को उमड़े दीवाने, वीकेंड पर टूटा सैलानियों की संख्या का रिकॉर्ड

Sun, 04 Oct 2020 11:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Oct 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal Agra News More than five thousand tourists visits Taj Mahal on weekend
ताजमहल आगरा - फोटो : अमर उजाला

तीन दिनों की लंबी छुट्टी में मिसाल-ए-मोहब्बत ताजमहल पर सैलानी उमड़ आए। कोरोना काल में ताजमहल में संस्कृति मंत्रालय ने पांच हजार पर्यटकों की सीमा तय की है। शनिवार को पांच हजार से अधिक सैलानी ताजमहल पर पहुंचे। 21 सितंबर को पर्यटकों के लिए खोलने के बाद ताजमहल और आगरा किला पर सबसे ज्यादा सैलानी आए। ताज पर विदेशी सैलानियों की संख्या 53 रही। रविवार को भी शहर के स्मारक गुलजार रहने की उम्मीद है। 

Trending Videos
Taj Mahal Agra News More than five thousand tourists visits Taj Mahal on weekend
ताजमहल में महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में ताजमहल पर वीकेंड पर शनिवार रिकॉर्ड 5071 पर्यटक आए। इनमें 629 बच्चे भी शामिल हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा जारी किए टिकट बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक ताजमहल पर 4442 भारतीय पर्यटक, 53 विदेशी और एक पर्यटक सार्क देश से आया। कोरोना काल में गेट खुलने के बाद ताज पर यह सैलानियों की सबसे ज्यादा संख्या है। 

Taj Mahal Agra News More than five thousand tourists visits Taj Mahal on weekend
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

केवल ताजमहल नहीं, बल्कि आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ गई। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों और ताज के पास के दुकानदारों को शनिवार को पर्यटकों की बढ़ी हुई संख्या के कारण अच्छी बिक्री हुई। उन्हें उम्मीद है कि रविवार को भी पर्यटकों की खासी भीड़ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Mahal Agra News More than five thousand tourists visits Taj Mahal on weekend
ताजमहल पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
स्मारक           -  पर्यटक
ताजमहल       -  5071
आगरा किला   -  1120
सीकरी           - 537
सिकंदरा        -  192
महताब बाग   -  180
एत्माद्दौला      -  112
रामबाग        -   55
मरियम टूम   -  23
विज्ञापन
Taj Mahal Agra News More than five thousand tourists visits Taj Mahal on weekend
ताजमहल में ग्रुप फोटो खिंचाते विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

ताजमहल में मास्क के बिना प्रवेश न करने के नियम के कारण पर्यटक मास्क लगाकर तो प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर पहुंचने के बाद मास्क हटा दे रहे हैं। सेंट्रल टैंक पर डायना सीट और रॉयल गेट के साथ मुख्य मकबरे पर बिना मास्क के ही पर्यटक नजर आ रहे हैं। एएसआई कर्मचारियों ने ऐसे पर्यटकों को मास्क लगाने के लिए टोका, लेकिन वे नहीं माने। रॉयल गेट पर लगी रेलिंग से सटकर और उसे छूते हुए फोटोग्राफी कर रहे हैं, जबकि कोरोना संक्रमण के कारण रेलिंग और दीवारों को छूने की मनाही वाले बोर्ड एएसआई ने जगह जगह लगा रखे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed