{"_id":"612b18c93d788a28256fca13","slug":"taj-mahal-20-thousand-tourist-visits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीदार ए ताज: फिर लौटी ताजमहल पर पर्यटकों की 'रौनक', रिकॉर्ड 20 हजार सैलानियों ने देखा स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीदार ए ताज: फिर लौटी ताजमहल पर पर्यटकों की 'रौनक', रिकॉर्ड 20 हजार सैलानियों ने देखा स्मारक
Sun, 29 Aug 2021 10:49 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल के दीदार के लिए शनिवार को सैलानियों की रिकॉर्ड संख्या रही। कोरोना काल में फरवरी के बाद यह पहला मौका था, जब शनिवार को ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या 20 हजार तक हो गई। इससे पहले 14 हजार तक पर्यटक ताज पर आए थे। शनिवार को दोपहर के बाद पर्यटकों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ। माना जा रहा है कि रविवार की बंदी खत्म हो जाने के कारण दिल्ली एनसीआर और लखनऊ के पास के सैलानी रात्रि प्रवास के लिए शनिवार को आ गए, इस वजह से शनिवार शाम को पर्यटकों की भीड़ ताजमहल पर देखने को मिली। पर्यटन उद्यमी ताज पर 20 हजार सैलानियों के पहुंचने से उत्साहित हैं। न केवल ताज, बल्कि आगरा किला पर भी सैलानियों की संख्या पहले की तरह हो गई है। किले पर 4,105 पर्यटक आए, जबकि अन्य स्मारकों पर सैलानियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। लोगों में ताजमहल के दीदार का ही क्रेज रहा। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच पर्यटकों की संख्या ज्यादा नजर आई।
ताजमहल पर पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में इस वर्ष 82 दिन के बाद पर्यटकों के लिए रविवार को भी ताजमहल खोलने का निर्णय लिया गया था। ताजमहल के लिए अभी ऑनलाइन टिकट सिस्टम लागू है। प्रदेश सरकार ने शनिवार की बंदी 14 अगस्त को समाप्त की गई थी। कोरोना संक्रमण के चलते 16 अप्रैल को बंद किए गए सभी स्मारकों को 16 जून को खोला गया था। अब शनिवार-रविवार को भी ताजमहल खुल रहा है।
ताजमहल पर सेल्फी खींचतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के दौर में आगरा में 188 दिनों तक ताजमहल बंद रहा था। जिसके बाद इससे जुड़े लोगों को काफी परेशानी हुई थी। पर्यटन पर खासा प्रभाव पड़ा था। आगरा में होटल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री बुरी तरह से ठप हुई और लोग बेरोजगार हुए। लेकिन अब एक बार फिर से ये इंडस्ट्री उड़ान भर रही है। सैलानियों के आने से पर्यटन से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल के दौरान मकबरे पर गुंबद के टूटे पत्थरों को लगाया गया और प्वाइंटिंग कराई गई। जमीन से करीब 239 फीट ऊंचाई पर ताज के गुंबद पर झूला लटका कर एएसआई कर्मचारियों ने गुंबद का संरक्षण कार्य किया। 1944 के बाद पहली बार ताज के गुंबद पर इनले पीस लगाने और चारों बुर्जियों का संरक्षण किया गया।
विज्ञापन
ताजमहल का मुख्य गुंबद
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में जब ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहा, तब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मकबरे के मुख्य गुंबद और इसकी चारों बुर्जियों का संरक्षण किया। मकबरे के संगमरमरी गुंबद पर पच्चीकारी के पत्थर निकल गए थे। सफेद संगमरमर के गुंबद पर नीचे काले रंग का बार्डर बना हुआ है, जिसके इनले पीस संरक्षण के दौरान लगाए गए।