फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ता ही जा रहा गर्मी का सितम, जनमानस बेहाल, पारा 45 डिग्री के पार

Sun, 02 Jun 2019 10:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा/कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा/कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Jun 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
summer heat due to temperature increase etah weather
धूप से बच्चों को बचाव करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी ने आम जनमानस ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों को भी बेहाल कर दिया है। सूरज की तपन तन झुलसा रही है। एटा-कासगंज शनिवार को पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। मौसम के तेवर देख लोग घर में कैद रहने पर मजबूर हो गए हैं। उधर, अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। हीटस्ट्रोक, जुकाम, बुखार और डायरिया के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। 
Trending Videos
summer heat due to temperature increase etah weather
धूप से बचने को कपड़े से ढका चेहरा - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही सूरज की तपिश से पारा चढ़ गया। दोपहर में तो आसमान से मानो अंगारे ही बरसे। दिन में जो भी व्यक्ति खुले आसमान तले सड़क पर निकला, उसके पसीने छूट गए। लू के थपेड़ों ने सड़क पर पैदल चलना मुश्किल कर दिया। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। 
summer heat due to temperature increase etah weather
धूप से बचाव करती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
तन झुलसाती गर्मी में बिजली संकट ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। व्यापारी दुकानों पर खाली बैठकर पंखा झलते नजर आए। वहीं भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं। जलस्रोत भी सूखने लगे हैं। शहर कस्बों में पानी संकट भी गहराने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
summer heat due to temperature increase etah weather
धूप से बचने के लिए शनिवार को कुछ इस तरह से मुंह बांधकर जातीं महिलाएं और युवतियां। - फोटो : mau
पिछले तीन चार दिनों से प्रचंड गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी आगामी दिनों में कोई राहत मिलने का अनुमान नहीं है। आगामी सात दिनों तक पारा 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। 
विज्ञापन
summer heat due to temperature increase etah weather
गर्मी में प्यास बुझाता युवक - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलते बीमारियों का कहर बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि जिला अस्पताल में आंखों में एलर्जी के साथ उल्टी, दस्त, पेटदर्द, वायरल और डायरिया के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। कासगंज में गर्मी से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed