फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: राधारानी कुंड में बही 'दूध की धार', अचानक पानी का रंग हुआ सफेद, श्रद्धालुओं ने बताया चमत्कार

Thu, 20 Oct 2022 02:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Oct 2022 02:29 PM IST
विज्ञापन
Suddenly the colour of water turned white in Radharani Kund in Mathura
राधारानी कुंड के घाट पर श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में सोशल मीडिया पर राधाकुंड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें राधारानी कुंड में श्वेत धारा बहती दिखाई दे रही है। यह वीडियो मंगलवार रात का बताया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में कौतूहल बना हुआ है। कुछ लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं। उनका कहना है कि राधारानी कुंड के पावन जल में अचानक दूध की धारा बही है। इसीलिए पानी का रंग सफेद हो गया। यह राधारानी की ही कृपा है।  



बता दें कि अहोई अष्टमी पर सोमवार आधी रात से मंगलवार सुबह तक हजारों श्रद्धालुओं ने राधारानी कुंड में महास्नान किया। पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। इसके बाद मंगलवार की रात 12 बजे कुंड में कुछ श्रद्धालु स्नान कर रहे थे, कुछ घाट पर थे। तभी अचानक कुंड के पानी का रंग सफेद हो गया। लोगों का कहना था कि ऐसा लगा मानो जल में दुग्ध धारा बह रही हो। श्रद्धालुओं ने मोबाइल से श्वेत धारा का वीडियो बना लिया। 

Suddenly the colour of water turned white in Radharani Kund in Mathura
राधारानी कुंड का जल हुआ सफेद - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर राधाकुंड का यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को जो भी व्यक्ति देख रहा है, वह अपनी भावना भगवान के प्रति प्रकट कर रहा है। वीडियो में राधारानी कुंड में श्वेत धारा साफ दिखाई दे रही है। 

Suddenly the colour of water turned white in Radharani Kund in Mathura
जल का रंग देख श्रद्धालु हैरान - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी अमित गौड़, भोला दुबे, कलाकार हरिशंकर शुक्ला ने बताया कि यह दुग्ध धारा संगम कुंड के निकट निकली। श्वेत धारा में बहता राधारानी का जल लोग बोतलों में भरकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Suddenly the colour of water turned white in Radharani Kund in Mathura
अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि कुंड से राधारानी का प्राकट्य हुआ था। राधारानी का निवास स्थान भी इस कुंड को माना जाता है। राधारानी कुंड से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। 
विज्ञापन
Suddenly the colour of water turned white in Radharani Kund in Mathura
राधाकुंड में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अहोई अष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने राधारानी कुंड में महास्नान किया था। मान्यता है कि अहोई अष्टमी पर निसंतान दंपती इस कुंड में स्नान कर मनौती मांगते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed