डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 83वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के कारण मंगलवार को शहर भर की सुरक्षा चाक चौबंद रही।
खेरिया हवाई अड्डे से विवि के खंदारी परिसर तक चप्पे-चप्पे पे सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। ऐसे में कोई आसपास फटकने भी हिम्मत नहीं कर सका। इसके बाद भी पुलिस को सबसे ज्यादा मशक्कत आवारा पशुओं को नियंत्रित करने में करनी पड़ी। वह भी खंदारी परिसर के आसपास ही।
3 of 6
काफिला
- फोटो : अमर उजाला
हुआ ये कि जैसे ही अधिकारियों को राष्ट्रपति का काफिला पहुंचने की सूचना मिली, तभी कुछ आवारा पशु खंदारी परिसर के सामने वाली रोड पर आ गए।
वहां पर मौजूद नगर निगम के कर्मियों ने उन्हें भगाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे भी सफल नहीं हुए। इसके बाद निगम की टीम जबरन गायों को गाड़ी में लादकर ले गई।
5 of 6
अावारा कुत्ते
- फोटो : अमर उजाला
यही हाल खंदारी परिसर के आसपास घूमते कुत्तों का रहा। हद तो तब हो गई जब काफिला खंदारी परिसर में पहुंचा। इस दौरान भी नगर निगम के कर्मी पशुओं को भगा ही रहे थे।