आगरा में खाकी की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जिन्हें देखकर पुलिस के प्रति आपके सोचने का रवैया बदल जाएगा। इन तस्वीरों में ममता है, मासूमियत है और मुस्कराहट है। ये तस्वीरें एसएसपी अमित पाठक और मासूम वैष्णवी की हैं। इ्न्हें देख आप भी मुस्करा उठेंगे।
2 of 5
वंदना की गोद में मासूम बेटी
दरअसल, मंगलवार को किरावली में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के तमाम ग्रामीण अपनी अपनी फरियाद लेकर आए। गांव नगला धीरू निवासी वंदना भी आवास और शौचालय की फरियाद लेकर पहुंचीं।
3 of 5
मासूम वैष्णवी को गोद में लिए एसएसपी
तहसील दिवस में वंदना अपने तीन बच्चों के संग पहुंचीं थी। उसकी गोद में तीन माह की वैष्णवी थी। तहसील दिवस में वैष्णवी की मुस्कराहट ने अफसरों का दिल जीत लिया।
4 of 5
मासूम वैष्णवी को गोद में लिए एसएसपी
जब वंदना अपनी फरियाद सुनाने अफसरों के पास पहुंची तो उसकी गोद में मासूम वैष्णवी मुस्कुराने लगी। उसकी मुस्कराहट देख एसएसपी अमित पाठक खुद को रोक नहीं पाए और उसे अपनी गोद में ले लिया।
5 of 5
मासूम वैष्णवी को गोद में लिए एसएसपी
ये नजारा देख वहां मौजूद अफसर और फरियादियों के चेहरों पर मुस्कराहट आ गई। एसएसपी और मासूम वैष्णवी की यह तस्वीरें लोगों ने अपने कैमरे में कैद लीं और वायरल कर दीं। वहीं, तहसील दिवस में मौजूद अफसरों ने वैष्णवी की मां वंदना की फरियाद सुनी और समाधान कराने का आश्वासन दिया।