{"_id":"5f339c361b08151dc54a3d7b","slug":"sri-krishna-janmashtami-2020-celebration-in-shri-krishna-janmasthan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई राधा-कृष्ण की आरती, कृष्ण भक्ति में सराबोर कान्हा की नगरी, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई राधा-कृष्ण की आरती, कृष्ण भक्ति में सराबोर कान्हा की नगरी, देखिए तस्वीरें
Wed, 12 Aug 2020 01:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
भागवत भवन पर हुई राधा-कृष्ण की आरती
- फोटो : अमर उजाला
ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। नंदगांव में आधी रात को बाल कृष्ण ने जन्म ले लिया। राधा के गांव बरसाना में बधाइयां गूंजीं। परंपरा के अनुसार बुधवार को मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्मोत्सव की धूम शुरू हो गई है। यह पहला मौका है, जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बिना भक्तों के मनाया जा रहा है। ब्रज के मंदिरों में सिर्फ संतों और सेवायतों की मौजूदगी में सभी परंपराएं पूरी की जाएंगी। मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर यह फैसला लिया गया है। देखिए राधा-श्रीकृष्ण की आरती की तस्वीरें अगली स्लाइड में...
भागवत भवन मंदिर में भगवान श्री राधा कृष्ण की आरती करता हुआ पुजारी
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान जन्मस्थान मंदिर में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है। बुधवार को जन्मोत्सव के मुख्य कार्यक्रम में राधा-श्रीकृष्ण की पूजा हुई। जिसे कराने वाले आचार्य के साथ आयोजन से जुड़े लोग भी सीमित संख्या में ही सम्मिलित हुए।
श्री कृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन मंदिर में भगवान श्री राधा कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाले जन्मोत्सव के लाइव दर्शन श्रद्धालु टेलीविजन और सोशल मीडिया के माध्यम से कर सकेंगे। जन्मोत्सव के अलौकिक क्षणों का सजीव प्रसारण किया जाएगा। राधा-कृष्ण की आरती भी सीमित संख्या के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरजी को अर्पित की पोशाक
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी पत्र-पुष्प, रत्न प्रतिकृति, वस्त्र आदि के अद्भुत संयोजन से बनाए गए पूर्णेंदु कुंज बंगले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। जन्माष्टमी पर ठाकुरजी के लिए विशेष पोशाक भी तैयार कराई गई है।
ये भी पढ़ें- देश के एकमात्र दीर्घविष्णु मंदिर में मनाई जन्माष्टमी, ठाकुरजी का किया पंचामृत से अभिषेक
ये भी पढ़ें- देश के एकमात्र दीर्घविष्णु मंदिर में मनाई जन्माष्टमी, ठाकुरजी का किया पंचामृत से अभिषेक
विज्ञापन
पूजा के दौरान सेवायत
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुरजी इस बार पुष्प वृंत की पीत रंग की पोशाक धारण करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि यह पुष्प वृंत पोशाक रेशम, जरी, रत्न प्रतिकृति से बनाई गई है। वहीं आरती के समय सभी श्रीकृष्ण की भक्ति में डूब गए।