मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन पर बनी मस्जिद के स्थान पर मंदिर था, जिसे तोड़कर इसकी मूर्तियों को आगरा किले में बनी मस्जिद के नीचे दबा दिया गया। मंदिर के स्थान पर शाही मस्जिद ईदगाह को खड़ा कर दिया गया। यह दावा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में किया है।
{"_id":"607e5716efd4e739f413118c","slug":"sri-krishna-janmabhoomi-case-petitioner-demand-for-excavation-in-shahi-idgah-masjid-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मभूमि: याचिकाकर्ता का दावा- औरंगजेब ने तुड़वाया था मंदिर, मस्जिद में कराई जाए खोदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मभूमि: याचिकाकर्ता का दावा- औरंगजेब ने तुड़वाया था मंदिर, मस्जिद में कराई जाए खोदाई
Tue, 20 Apr 2021 03:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Apr 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
महेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की है कि जिस प्रकार काशी विश्वनाथ मंदिर प्रकरण में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को खोदाई कर साक्ष्य जुटाने के आदेश दिए गए हैं। उसी प्रकार से शाही मस्जिद ईदगाह की खोदाई कर साक्ष्य जुटाने के आदेश किए जाएं। यहां पर मस्जिद के नीचे मंदिर के साक्ष्य मिलेंगे और दीवारों पर मंदिर के अवशेष पत्थर भी मिलेंगे। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए पांच मई की तारीख तय की है।
वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर, ज्ञानवापी मस्जिद।
बता दें कि काशी विश्वनाथ मंदिर के संबंध में इसी प्रकार का मामला एफटीसी सिविल जज अदालत में चल रहा है। जिसमें बीते आठ अप्रैल को अदालत ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पांच सदस्यीय कमेटी के समक्ष खुदाई कर साक्ष्य जुटाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति अध्यक्ष ने अदालत को बताया कि वर्ष 1669 में ओरछा नरेश वीर सिंह बुंदेला द्वारा बनवाए मंदिर का विध्वंस कर ठाकुर केशवदेव जी के श्री विग्रह को उठवाकर आगरा किले में स्थित छोटी मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबवा दिया। ताकि सीढ़ियों से उतरते समय यह मूर्तियां पैरों के नीचे आएं। सोमवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ केस से संबंधित आदेश अदालत में पेश किया।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि: तीन बार टूटा और चार बार बनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर, यह है इतिहास
श्रीकृष्ण जन्मभूमि: तीन बार टूटा और चार बार बनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर, यह है इतिहास
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
- फोटो : Amar Ujala
'खुदाई कराई जाए'
एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने अदालत से जीपीआर और जियो रेडियोलॉजी सिस्टम के आधार पर वर्तमान मस्जिद की खुदाई करवाने की मांग की है ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। साथ ही इसके लिए पांच सदस्यीय समिति भी बनाने की मांग की है, इसमें हिन्दू और मुसलमान भी हों।
'औरंगजेब ने तुड़वाया था'
समिति के अध्यक्ष ने दावा किया कि औरंगजेब ने वर्ष 1669 में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुर केशवदेव के मंदिर को विध्वंस कर मूर्तियां आगरा किले के दीवानेखास में बनी छोटी मस्जिद की सीढ़ियों से दबवाई थीं। उन्होंने अदालत से ठाकुर केशवदेव के उन मूल विग्रहों को आगरा किले की मस्जिद की सीढ़ियों से निकलवाने की मांग की है।