आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित रिलेक्स स्पा का मालिक वीरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने देह व्यापार से जुड़े चार और स्पा संचालकों के नाम लिए हैं। इसके बारे में पुलिस जांच में जुट गई है।
2 of 5
पकड़ी गई युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
18 नवंबर की शाम को पुलिस और प्रशासन की टीम ने देह व्यापार की सूचना पर फतेहाबाद रोड स्थित अफरोज के दो स्पा फ्रीडम स्पा, वीरेंद्र उर्फ वीरू उर्फ नेता का रिलेक्स स्पा और सचिन का रिवल स्पा पर छापा मारा था।
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दो स्पा से 19 युवती और छह ग्राहक पकड़े गए थे। दो स्पा के मालिक सचिन और वीरू फरार हो गए थे। वीरेंद्र गोबर चौकी का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
4 of 5
पुलिस के छापे के बाद बंद स्पा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने कई जानकारियां दीं। चार लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनके देह व्यापार से जुड़े होने की बात भी कही। यह भी स्पा चलाते हैं। सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने बताया कि स्पा सेंटर के मामले में विवेचना की जा रही है।
5 of 5
टीडीआई में बंद पड़ा स्पा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
वीरेंद्र ने कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में बताया है। उनके बारे में पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। वीरेंद्र को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।