फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Thieves put their own lock on warehouse and steal ACs and refrigerators

चोरी का गजब तरीका: चोरों ने लगा दिए अपने ताले, फिर गोदाम से कई बार में पार किए एसी-फ्रिज; किसी को भनक तक न लगी

Sat, 31 Oct 2026 10:20 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 31 Oct 2026 10:20 AM IST
सार

आगरा में चोरी का चाैंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरों ने इलेक्ट्राॅनिक सामान के गोदाम में अपने ताले लगा दिए। इसके बाद सामान चोरी करते रहे। इसकी किसी को भनक भी न लगी। शक होने पर प्रोपराइटर जांच की तो मामला खुला। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Thieves put their own lock on warehouse and steal ACs and refrigerators
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र के मदिया कटरा स्थित गोयल एंड कंपनी के गोदाम का चोरों ने ताला बदल दिया। इसके बाद कई बार में चोर 24 एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। गोदाम के स्टॉक का मिलान करने पर सामान गायब होने का पता चला। फर्म के प्रोपराइटर सचिन गोयल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मदिया कटरा निवासी सचिन गोयल ने बताया कि दुकान में जगह कम होने के कारण उन्होंने सोंठ की मंडी में पागलखाने के सामने पहली मंजिल पर गोदाम किराए पर ले रखा है। यहां वोल्टास, हिताची और मित्सुबिशी समेत विभिन्न कंपनियों के एसी, फ्रिज, कलर टीवी और वाशिंग मशीन रखे जाते हैं। सचिन ने बताया कि कुछ दिन पहले गोदाम से सामान गायब होने का शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने पीछे की बाउंड्री से लगे शटरों के ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद अलग-अलग तारीखों में चोरी की गई। स्टॉक मिलाने पर 24 एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब मिले। सचिन गोयल ने आशंका जताई है कि चोरी गए सामान की संख्या इससे अधिक भी हो सकती है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed