{"_id":"5dfb78678ebc3e87b07068dc","slug":"sp-leader-tejpratap-yadav-targets-bjp-over-citizenship-amendment-act","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून है घातक, देश को बांटने का काम कर रही केंद्र सरकार: तेजप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून है घातक, देश को बांटने का काम कर रही केंद्र सरकार: तेजप्रताप
Fri, 20 Dec 2019 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में नागरिकता कानून के विरोध में समाजवपार्टी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
सपा के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को केंद्र सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए लाया गया है। यह कानून देश की एकता के लिए घातक है।
पूर्व सांसद ने कहा कि सभी लोकतांत्रिक मूल्यों को ध्वस्त करके केंद्र सरकार देश को बांटने के अपने एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। भाजपा की सरकारें पहले धर्म के आधार पर उसके बाद जाति के आधार पर देश को विभाजित करके कुछ जातियों व वर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं।

सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. दीप सिंह पाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब संघर्ष का समय आ गया है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता बुरी तरह त्रस्त है। सपा की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।
ज्ञापन लेने पहुंचे अफसर
सपा ने धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देने का एलान किया था। एडीएम बी. राम और एएसपी ओमप्रकाश सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और संयुक्त रूप से ज्ञापन लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खुफिया विभाग भी सक्रिय था। वो सपाइयों की हर गतिविधि पर नजर रखते हुए अफसरों को जानकारी दे रहा था।