फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाग बना जानी दुश्मन: युवक को बार-बार डस रहा सांप, आधी रात को फिर किया हमला, छठवीं बार काटा

Tue, 20 Sep 2022 06:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Snake Bite again Rajat Chahar For six Time In Agra Up News
युवक के पीछे पड़ा सांप - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 20 वर्षीय युवक रजत चाहर की जान के पीछे एक खतरनाक सांप पड़ा हुआ है। पिछले 10 दिनों में बीती रात छठवीं बार सांप ने रजत पर फिर से हमला किया। रात को सोते समय सांप ने उसके पैर में काट लिया। सांप के काटते ही रजत को करंट सा लगा। वह जोर-जोर से चीखने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोग उसके कमरे में पहुंच गए। रजत के पैर से खून निकल रहा था। परिवार के लोगों ने तत्काल ही उपचार के लिए गांव के ही वैध को बुलाया। समय रहते रजत की जान एक बार फिर बच गई, लेकिन अब परिवार घर में घुसने से भी डर रहा है। 



आगरा के दक्षिणी बाईपास स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के मनकेड़ा गांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक रजत चाहर स्नातक का छात्र है। परिवार के लोगों ने बताया कि रजत सोमवार की रात अपने कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे सांप ने रजत को एक बार फिर से शिकार बनाते हुए उसके बाएं पैर में काट लिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

Snake Bite again Rajat Chahar For six Time In Agra Up News
दहशत में परिवार - फोटो : अमर उजाला
घटना के तुरंत बाद एक बार फिर गांव के ही वैद्य को बुलाया गया। रजत चाहर को रात में ही जड़ी बूटियां पिलाई गईं, इसके बाद रजत की तबीयत तो नहीं बिगड़ी, लेकिन परिवार के होश उड़े हुए हैं। परिवार के लोग आखिर इस रहस्यमई घटना के बाद काफी चिंतित हैं।
 
Snake Bite again Rajat Chahar For six Time In Agra Up News
सांप काटे का निशान दिखाता रजत - फोटो : अमर उजाला
 रजत चाहर को इलाज के लिए तांत्रिक और बाईगीरों के पास लेकर घूम रहे हैं, लेकिन परिवार को अभी तक राहत मिलती नहीं दिख रही है। परिवार के दादा मांगीलाल चाहर ने मांग की है कि वन विभाग की टीम उनके घर में सर्च ऑपरेशन करे, जिससे उनके परिवार के लोगों को भय से मुक्ति मिल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Snake Bite again Rajat Chahar For six Time In Agra Up News
रजत के घर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रजत के पिता राम कुमार चाहर ने बताया कि बेटे के बाएं पैर में ही सांप बार-बार डस रहा है। राम कुमार चाहर ने बताया कि 6 सितंबर को रजत रात 9 बजे घर के बाहर टहल रहा था। उसी समय बाएं पैर में सांप ने डस लिया। रजत चिल्लाया, उसने सांप को भागते देखा। देसी इलाज कराते हुए दवा दे दी। बाद में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो वहां बताया गया कि सर्पदंश के लक्षण नहीं हैं। 4 घंटे बाद उसे घर भेज दिया गया। 
विज्ञापन
Snake Bite again Rajat Chahar For six Time In Agra Up News
सांप के काटने के निशान - फोटो : अमर उजाला
पिता ने बताया कि इसी बीच 8 सितंबर की शाम रजत घर के बाहर बाथरूम में पहुंचा तो उसी जगह सांप ने फिर डस लिया। इलाज के लिए आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव मुबारकपुर लेकर पहुंचे। वहां बाईगिरों से इलाज कराया। इसके बाद 11 सितंबर को घर के अंदर कमरे में, 13 सितंबर को बाथरूम में, 14 सितंबर को जूते पहनने वाली जगह  और 19 सितंबर को रात में सोते समय सांप ने डसा। हालांकि उसका स्वास्थ्य ठीक है।

(इनपुट- सोनवीर सिंह चाहर, मलपुरा)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed