फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Firozabad Fire: बर्थडे पार्टी में जाने की थी तैयारी, आग में जल गईं खुशियां, लपटों के बीच घर से निकाले गए छह शव

Wed, 30 Nov 2022 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Nov 2022 06:34 PM IST
विज्ञापन
six members burnt alive of a family in house fire in firozabad
अग्निकांड के मृतकों की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के कस्बा पाढ़म में मंगलवार की रात रमन प्रकाश राजपूत के दो मंजिला मकान में लगी आग इतनी भीषण थी कि परिवार के लोगों को बचने का मौका तक नहीं मिला। शाम साढ़े छह बजे तक परिवार में खुशी का मौहाल था। बच्चे और महिलाएं जन्मदिन पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन घर में लगी आग में छह लोग जिंदा जल गए। सारी खुशियां राख हो गईं। लपटों के बीच एक के बाद एक जब शव निकाले गए तो लोगों का कलेजा कांप गया। सभी शव बुरी तरह से जले हुए थे। मृतकों में तीन माह की बच्ची सहित तीन बच्चे भी थे। 



रमन प्रकाश राजपूत के दो मंजिला मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई थी। आग में जलकर रमन प्रकाश के बड़े बेटे मनोज कुमार (35),  पुत्रवधू नीरज (35) , दोनों नाती हर्ष (12) और भरत (8), छोटे बेटे नितिन कुमार की पत्नी शिवानी (32), उनकी पुत्री तेजस्वी (6 माह) की मौत हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को एक ही चिता पर सभी का अंतिम संस्कार किया गया। 

six members burnt alive of a family in house fire in firozabad
मनोज के बेटे हर्ष और भरत - फोटो : अमर उजाला
मनोज की पांच वर्ष की बेटी उन्नति के दांत में दर्द होने पर उसे दिखाने ले गया था। आग लगने का समाचार मिला तो घर पहुंच गया। उन्नति को बाहर छोड़कर आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए घर के अंदर घुस गया। घर के अंदर गया मनोज न तो किसी को बाहर निकाल पाया और न ही खुद सुरक्षित निकल सका। 
six members burnt alive of a family in house fire in firozabad
घर में लगी थी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मनोज के ताऊ परिवार में जन्मदिन पार्टी थी। सभी को उसमें शामिल होना था। इसके लिए महिलाएं और बच्चे तैयारी कर रहे थे। मनोज पांच वर्ष की बेटी उन्नति के दांत में दर्द होने पर उसे दिखाने ले गया था। मनोज के लौटने से पहले ही घर में भीषण आग लग गई। परिवार के सदस्य पहली मंजिल पर फंस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
six members burnt alive of a family in house fire in firozabad
रमन प्रकाश और नितिन को संभालते रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
आग लगने की जानकारी मिलते ही मनोज घर पहुंचा। उन्नति को बाहर छोड़कर आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए घर में घुस गया, लेकिन वापस नहीं आ सका। रात करीब 11 बजे तक सभी शवों को घर से बाहर निकाला जा सका। रात में ही शवों को पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन
six members burnt alive of a family in house fire in firozabad
घर में लगी थी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
हादसे के समय महिलाएं और बच्चे घर पर मौजूद थे। नितिन एक दावत कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पिता रमन प्रकाश अपनी गोशाला में चले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि रमन प्रकाश रोज सोने के लिए गोशाला में ही जाते थे। दोनों लोग घर से बाहर थे, इसलिए उनकी जान बच गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed