फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा से नंदगांव तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, रोशनी से नहाए मंदिर, देखें ब्रज की अद्भुत तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2020 01:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Aug 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami 2020 Celebrations in Mathura
जन्माष्टमी पर भव्य रूप से सजे मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज में उमंग और उल्लास है। कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। इस बार भले ही कोरोना के कारण मंदिरों में भक्त अपने आराध्य के दर्शन साक्षात् नहीं कर पाएं, लेकिन ब्रज के लाला के स्वागत में कोई कमी नहीं है। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान लेकर नंदगांव तक आस्था की अद्भुत आभा बिखर रही है। वृंदावन के मंदिर भी रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। राधा के गांव बरसाना में भी जन्मोत्सव की धूम है। 
Shri Krishna Janmashtami 2020 Celebrations in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन के मंदिरों में 12 अगस्त को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां मंगलवार को दिनभर चलती रहीं। मंदिर और आश्रमों में विशेष तैयारियों का दौर नजर आया। ठाकुर जी के विशेष शृंगार के लिए पोशाकों के साथ फूल आदि की व्यवस्था की गई है। ठाकुरजी के भवनों को सजाया गया है। 
Shri Krishna Janmashtami 2020 Celebrations in Mathura
ठाकुरजी को अर्पित की पोशाक - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन मंदिर में जन्म से पहले ठाकुरजी को पोशाक अर्पित की गई। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी समेत कई भक्त मौजूद रहे। भक्तों ने ढोल-मजीर बजाकर कीर्तन किया और जमकर झूमे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami 2020 Celebrations in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर का भागवत भवन - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन में सुवर्ण आभा बंगला तैयार किया जा रहा है। यह बंगला हस्तशिल्प कला का एक उत्कृष्ट नमूना होगा। कपिल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भागवत भवन में सुवर्ण आभा अत्यंत सुंदर नक्काशी युक्त बंगले की सज्जा में रत्न प्रतिकृति जड़ी जाएंगी जो इसकी छटा को नयनाभिराम बनाएगी। 
विज्ञापन
Shri Krishna Janmashtami 2020 Celebrations in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि भगवान जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रमों को संपूर्ण शास्त्रोक्त विधान एवं परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव पर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत भव्य दीपदान के आयोजन से किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed