फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीकृष्ण जन्मभूमि: याचिकाकर्ता अब जिला जज की अदालत में करेंगे अपील

Sat, 03 Oct 2020 09:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 03 Oct 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi Now Case Will Apeal In District Court
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बराबर में मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से जन्मभूमि की 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक की लड़ाई अब जिला जज की अदालत में लड़ी जाएगी। श्रीकृष्ण की सखी रंजना अग्निहोत्री के अधिवक्ता हरिशंकर जैन अगले सप्ताह सिविल कोर्ट के निर्णय के खिलाफ जिला जज की अदालत में अपील करेंगे।
Shri Krishna Janmabhoomi Now Case Will Apeal In District Court
श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
जन्मभूमि पर मालिकाना हक को लेकर भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की सखी रंजना अग्निहोत्री द्वारा 25 सितंबर को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में याचिका दाखिल की गई थी। 
Shri Krishna Janmabhoomi Now Case Will Apeal In District Court
श्री कृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
इस दावे को 30 सितंबर को सुनवाई के दौरान एडीजे-2 पॉक्सो कोर्ट ने प्रकीर्णवाद में दर्जकर खारिज कर दिया था। कोर्ट में दावे को प्रस्तुत करने वाले अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने अपना पक्ष भी रखा था। 


संबंधित खबर- श्रीकृष्ण जन्मभूमि: तीन बार टूटा और चार बार बनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर, यह है इतिहास


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi Now Case Will Apeal In District Court
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय ने यह कहते हुए दावे को दर्ज करने से मना कर दिया कि भगवान श्रीकृष्ण के अंसख्य भक्त हैं। यदि इस प्रकार से भक्तगण दावा दाखिल करेंगे तो बहुत से केस दर्ज हो जाएंगे। उस समय वादी ने इस मामले को लेकर उच्च अदालत में जाने की बात कही थी। 


मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला अदालत पहुंचते ही खंगाली जाने लगीं जमीन की फाइलें
विज्ञापन
Shri Krishna Janmabhoomi Now Case Will Apeal In District Court
कृष्ण जन्मभूमि मंदिर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने बताया कि वह अगले सप्ताह जिला जज की अदालत में इसकी अपील करेंगे। हालांकि अभी उनको दावा खारिज करने संबंधी निर्णय की प्रति नहीं मिल सकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed