आगरा के शाहगंज क्षेत्र के प्रकाश नगर में टेंट व्यवसायी बॉबी की सिर में गोली मारकर हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पाई। हत्यारोपी किस रास्ते से घर में घुसा और कहां से भागा? इसका पता करने के लिए रविवार को पुलिस टीम गली में गई। मगर, घर में बिना दरवाजा खोले प्रवेश का कोई रास्ता नहीं मिला। दूसरी ओर पत्नी प्रीति दावा कर रही हैं कि नामजद एक आरोपी घर में आया था। पति को गोली मारकर भागते समय उन्होंने उसे देखा। अब पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
{"_id":"630c413010ee1b681b3166e7","slug":"shocking-facts-revealed-in-investigation-of-tent-owner-murder-case-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra News: टेंट व्यापारी की हत्या में नया मोड़, बिना दरवाजा खोले कमरे में कैसे घुसा हत्यारोपी ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टेंट व्यापारी की हत्या में नया मोड़, बिना दरवाजा खोले कमरे में कैसे घुसा हत्यारोपी ?
Mon, 29 Aug 2022 10:04 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:04 AM IST
विज्ञापन
मृतक बॉबी का फाइल फोटो, उसकी पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंट व्यवसायी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही के मुताबिक, प्रीति ने बताया था कि स्वप्निल ने पति की हत्या की है। उसे घर से भागकर जाते हुए देखा था। वह पूर्व में पति की हत्या की धमकी दे चुका था। पुलिस ने दोनों के बारे में पता किया।
टेंट व्यवसायी हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
अंकित मोहल्ले में रंगबाजी करता है। पुलिस ने आरोपियों के कुछ परिजन को उठाया। उनसे पूछताछ की। उन्होंने किसी तरह के विवाद से इनकार किया। कहा कि आरोप गलत हैं। स्वप्निल हत्या क्यों करेगा। वे रात में घर में ही थे। लोगों के हंगामे की वजह से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में हत्या के बाद हुआ हुआ था हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
घर के अंदर कैसे किया प्रवेश?
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने रविवार को मृतक के घर में जाकर एक बार फिर पड़ताल की। देखा कि घर में बिना दरवाजा खोले कैसे जाया जा सकता है? बॉबी पहली मंजिल पर रहता था। घर में प्रवेश के लिए दरवाजा खुलवाना पड़ेगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ है। दो तरफ ऊंचे मकान हैं। इनकी तरफ से नहीं आया जा सकता। तीसरी तरफ चढ़ने के लिए कोई मकान नहीं है। इसलिए रस्सी डालकर ही आया जा सकता है। बॉबी की पत्नी ने यही बताया था कि स्वप्निल बेल्ट लटकाकर भागा है। घर में आरोपी कैसे आया और भाग गया? यह पता किया जा रहा है। कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
मृतक बॉबी की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
गली के लोगों से ली जानकारी
पुलिस ने मोहल्ले में रहने वाले कुछ संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की। यह जानकारी की गई कि किसी ने बॉबी के घर में घुसते हुए तो नहीं देखा। इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए हैं। पुलिस ने गली के लोगों से भी जानकारी ली है।