फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देंगे शिवपाल यादव !

Tue, 09 Apr 2019 01:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav will vote for Samajwadi party candidate in Lok Sabha Elections 2019
शिवपाल सिंह यादव
भले ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इस लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव को खुली चुनौती दे रहे हों, लेकिन वो अपना वोट समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को देंगे। यह बात खुद शिवपाल यादव खुले मंच से कई बार कह चुके हैं।  
shivpal yadav will vote for Samajwadi party candidate in Lok Sabha Elections 2019
अक्षय यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल यादव फिरोजाबाद सीट से प्रसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने सपा के अक्षय यादव हैं। दिलचस्प बात यह कि सैफई परिवार के दोनों प्रत्याशी अपने लिए वोट नहीं कर सकेंगे। क्योंकि दोनों के वोट सैफई में हैं, जो मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में आता है। यहां से मुलायम सिंह यादव को सपा ने उम्मीदवार बनाया है। 
shivpal yadav will vote for Samajwadi party candidate in Lok Sabha Elections 2019
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल ने मैनपुरी सीट छोड़कर प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मैनपुरी से सपा उम्मीदवार मुलायम सिंह यादव को चुनाव में समर्थन देने की बात भी कई बार कह चुके हैं। हालांकि चुनावी इतिहास में पहली बार मुलायम ने बिना शिवपाल के अपना नामांकन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadav will vote for Samajwadi party candidate in Lok Sabha Elections 2019
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट जाते मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी का सांसद दो जिलों के मतदाता चुनेंगे। इस लोकसभा क्षेत्र में मैनपुरी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के साथ इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। जसवंतनगर विधानसभा में कुल 448 बूथ शामिल हैं। इन बूथों में सैफई के बूथ भी शामिल हैं। शिवपाल यादव सैफई के मतदाता हैं। 
विज्ञापन
shivpal yadav will vote for Samajwadi party candidate in Lok Sabha Elections 2019
मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव (फाइल)
फिरोजाबाद में प्रचार के दौरान शिवपाल कई बार यह कह चुके हैं कि वो मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में सपा उम्मीदवार मुलायम सिंह का समर्थन करेंगे। उन्हें जिताने के लिए वहां जाकर प्रचार भी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मैनपुरी से सपा उम्मीदवार मुलायम सिंह यादव के पक्ष में मतदान करने भी जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed