फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन कुंभ बैठक: पौने दो लाख रुद्राक्ष से बना 25 फीट ऊंचा शिवलिंग, जलाभिषेक शुरू

Fri, 05 Mar 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Shivlinga made of two lakh rudraksha in vrindavan kumbh mela
रुद्राक्ष से बने शिवलिंग के दर्शन करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में यमुना किनारे चल रहे कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक में आस्था और भक्ति के विविध रंग देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को कुंभ बैठक क्षेत्र में अनूठे शिवलिंग का जलाभिषेक हुआ। 25 फीट ऊंचे इस शिवलिंग को पौने दो लाख रुद्राक्ष से बनाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उधर, सांस्कृतिक पंडाल में श्रीराम लीला का मंचन किया गया। इससे भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर भगवान श्रीराम की जय-जयकार हो उठी।

Shivlinga made of two lakh rudraksha in vrindavan kumbh mela
रुद्राक्ष से बनाया गया शिवलिंग - फोटो : अमर उजाला

कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के नरोत्तम नगर में 25 फीट ऊंचे पौने दो लाख रुद्राक्ष से बने श्री गोपेश्वर महादेव के दिव्य शिवलिंग पर जलाभिषेक शुरू हो गया। भजन गायक नंदकिशोर शर्मा एवं विष्णु कांत शास्त्री ने सबसे पहले जलाभिषेक किया। नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु 21 फीट ऊंचे मंच पर जाकर भगवान शंकर का जलाभिषेक कर सकेंगे। 

Shivlinga made of two lakh rudraksha in vrindavan kumbh mela
कुंभ के सांस्कृतिक पंडाल में रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
भगवान बांकेबिहारी की नगरी श्रीधाम वृंदावन में यमुना तट पर आयोजित कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के सांस्कृतिक पंडाल में गुरुवार को श्रीराम लीला का मंचन किया गया। अयोध्या से आए सजीवन मिश्रा के निर्देशन में आयोजित श्रीराम लीला मंचन से भगवान श्रीकृष्ण की भूमि पर भगवान श्रीराम की जयजयकार हो उठी। श्रीराम लीला मंचन में भगवान श्रीराम, सीता एवं सभी कलाकारों का अभिनय देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shivlinga made of two lakh rudraksha in vrindavan kumbh mela
कुंभ में हाथ पर टैटू गुदवाता युवक - फोटो : अमर उजाला
साधु-संतों के दर्शन के साथ यमुना स्नान कर भक्तिभाव से श्रद्धालु अध्यात्म में डूबे हैं। कुंभ में आ रहे श्रद्धालु ठाकुरजी की निशानी के रूप में कुछ ना कुछ लेकर जाने की लालसा रख रहे हैं। कई श्रद्धालु तो अपने हाथों में राधा-कृष्ण सहित देवी देवताओं के नाम को गुदवा रहे हैं। फैशन पर भी आध्यात्मिक रंग चढ़ गया है। पारंपरिक तरीकों से इतर युवा राधाकृष्ण, महादेव, शिवाय, ऊं, मोरपंखी और त्रिशूल के टैटू बनवा रहे हैं। इस कार्य में युवतियां भी पीछे नही हैं।
विज्ञापन
Shivlinga made of two lakh rudraksha in vrindavan kumbh mela
कुंभ में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन कुंभ बैठक में देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। हर रोज हजारों श्रद्धालु यमुना में स्नान कर रहे हैं। अमर उजाला इस धार्मिक आयोजन को प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है। श्रद्धालु भी कुंभ क्षेत्र में खींच गई सेल्फी अमर उजाला को भेज रहे हैं, जो अखबार और अमर उजाला डॉट कॉम पर प्रकाशित होती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed