उत्तर प्रदेश में आगरा जनपद के प्राइमरी स्कूल में गुही में बतौर शिक्षामित्र तैनात बहू और बेटे को कोरोना के कारण गंवाने वाले जनवेद और प्रेमा देवी ने सभी से वैक्सीन लगवाने की भावुक अपील है। मंगलवार को जनवेद और प्रेमा देवी परिवार के रनवीर सिंह, राजवीर सिंह, अरविंद सिंह, भानु प्रताप सिंह के साथ स्वास्थ्य केंद्र बाह में आकर टीका लगवाया। उन्होंने सभी से मास्क और सामाजिक दूूरी की गाइडलाइन का पालने करने का भी आह्वान किया।
{"_id":"60a4999d8ee8115abc64b96f","slug":"shikshamitra-and-her-husband-dies-after-covid-infection-family-appealed-for-vaccination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe: बहू-बेटे को गंवाने वाले माता-पिता ने की टीकाकरण की अपील, कोरोना से हुई थी दोनों की मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#LadengeCoronaSe: बहू-बेटे को गंवाने वाले माता-पिता ने की टीकाकरण की अपील, कोरोना से हुई थी दोनों की मृत्यु
Wed, 19 May 2021 10:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा-बाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा-बाह
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 May 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
बाह में दंपति के परिजन वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों से अपील करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
पति हरविंद सिंह भदौरिया के साथ शिक्षामित्र टिंकी भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के कारण चार दिन के भीतर माता-पिता का साया छिनने से उनके दोनों बेटे विदित (15) और विराट (12) अनाथ हो गए। परिवार में मातम का माहौल है। दंपती की मौत से गुही गांव शोक में डूबा है।
दंपती की मौत के बाद लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करते माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
दंपती की मृत्यु के बाद गांव के किसी घर में चूल्हे तक नहीं जले। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र छौंकर ने पीड़ित परिवार को सरकार से 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और बेटों की पढ़ाई के साथ 10 हजार रुपये महीना पेंशन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी करतीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं में दिखा जोश, 319 को लगी वैक्सीन
बाह कस्बे में मंगलवार को दोपहर तक हुई बारिश भी लोगों को वैक्सीन लगवाने से नहीं रोक पाई। बाह, जैतपुर सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे युवाओं का जोश देखते ही बना। बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सीएचसी पर 149 लोगों को टीके लगे। जैतपुर के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सीएचसी पर 170 को टीके लगाए गए।

कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बाह, जैतपुर में 688 की हुई जांच, एक पॉजिटिव
बाह, जैतपुर सीएचसी पर मंगलवार को 688 लोगों की कोरोना की जांच हुई। इसमें एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। बाह के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सीएचसी पर कोरोना की जांच के लिए 394 नमूने लिए गए। जिनमें एक पॉजिटिव निकलने पर होम क्वारंटीन करा दिया है। जैतपुर के अधीक्षक डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सीएचसी पर 294 के नमूने लिए गए।
दरोगा प्रशांत हत्याकांड: पुलिस विभाग ने दिया एक दिन का वेतन, शहीद की पत्नी और मां को सौंपा 54.35 लाख का चेक