जिस शहर में दुनिया का खूबसूरत स्मारक ताजमहल हो, वहां की ऐसी बदसूरत तस्वीरें देखकर हर कोई चौंक जाएगा। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के लोगों पर क्या बीतती होगी? ये तस्वीरें आगरा की हैं। यहां राजामंडी, नाला काजीपाड़ा के बाद गुरुवार को लोहामंडी-नौबस्ता नाला भी चमड़े की कतरनों के कारण चोक हो गया। नाले का गंदा पानी नौबस्ता, लोहामंडी की बस्ती के घरों के अंदर एक से तीन फुट तक भर गया। नगर निगम की दो चेन मशीनें रात तक काम करती रहीं, लेकिन कतरनों से चोक नाला खुल नहीं पाया। इससे क्षेत्र के करीब 20,000 लोग परेशान रहे।
{"_id":"5fc9ce375cf7176ba6800eed","slug":"sewer-water-entered-in-the-houses-of-many-colonies-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस शहर में दुनिया का खूबसूरत स्मारक, ऐसे हैं वहां के हालात, लोग बोले- जिंदगी नरक बन गई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस शहर में दुनिया का खूबसूरत स्मारक, ऐसे हैं वहां के हालात, लोग बोले- जिंदगी नरक बन गई है
Fri, 04 Dec 2020 12:59 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
आगरा: घरों में भरा नाले का गंदा पानी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा: सड़कों पर बह रही गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
लोहामंडी थाने के पीछे नाले की पुलिया पर कतरन फंसने से समस्या और अधिक रही। रात को नौ बजे लोहामंडी चौराहे से जयपुर हाउस मार्ग को भी बंद कर दिया गया। नाले से सटी बस्ती के घरों में बदबूदार पानी भरने से खाना नहीं बन पाया। बदबू और गंदे पानी के कारण लोगों को रात में ही पास के उन घरों में जाना पड़ा, जिनमें पानी नहीं भरा था। जिनका मकान दो मंजिला था, वे ऊपर की मंजिल पर रहे। जिन लोगों के घरों में पानी भरा है वह तो परेशान हैं ही, अन्य लोग मुख्य रास्ते पर पानी भरने से परेशान हैं।
आगरा: घरों में भरा नाले का गंदा पानी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार शाम को लोहामंडी नाले के पीछे उफने नाले से नगर निगम ने चार ट्रक चमड़े की कतरनें निकाली गईं लेकिन बस्ती से पानी निकल नहीं पाया। समाधान नहीं हुआ तो पुलिया तोड़ी जाएगी। नगर निगम के सामने मुश्किल ये है कि पुलिया तोड़ने पर लंबे समय तक ट्रैफिक की समस्या झेलनी होगी। नगर निगम के सैनेटरी इंस्पेक्टर पहले ड्रेनेज एक्सपर्ट पूर्व जेडएसओ चरन सिंह की सेवाएं लेते थे। उनके जाने के बाद नालों के चोक हो जाने की समस्या बढ़ गई है। महज 15 दिनों के अंदर राजा की मंडी बाजार, नाला काजीपाड़ा, बिजलीघर और लोहामंडी नाले के चोक हो जाने की समस्या से हजारों लोग परेशान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा: सड़क पर भरा नाले का पानी
- फोटो : अमर उजाला
'एक फुट तक भरी है गंदगी'
लोहामंडी के रहने वाले मदन मोहन ने बताया कि दोपहर को नाला चोक हो गया, जिसका पानी शाम को घरों में घुसने लगा। नीचे रखा पूरा सामान खराब हो गया। घर के अंदर एक फुट से ज्यादा गंदगी भरी है। छत पर सोएंगे।
'जिंदगी नरक बना दी है'
लोहामंडी निवासी छोटू ने कहा कि शाम से पानी भरने के कारण न खाना बन पाया और ही घर के अंदर ही घुस पा रहे हैं। चौराहे से खाना लेकर परिवार को भेजा है। नगर निगम ने हम लोगों की जिंदगी नरक बना दी है।
लोहामंडी के रहने वाले मदन मोहन ने बताया कि दोपहर को नाला चोक हो गया, जिसका पानी शाम को घरों में घुसने लगा। नीचे रखा पूरा सामान खराब हो गया। घर के अंदर एक फुट से ज्यादा गंदगी भरी है। छत पर सोएंगे।
'जिंदगी नरक बना दी है'
लोहामंडी निवासी छोटू ने कहा कि शाम से पानी भरने के कारण न खाना बन पाया और ही घर के अंदर ही घुस पा रहे हैं। चौराहे से खाना लेकर परिवार को भेजा है। नगर निगम ने हम लोगों की जिंदगी नरक बना दी है।
विज्ञापन
आगरा: जेसीबी से निकाली जा रही नाले से चमड़े की कतरन
- फोटो : अमर उजाला
अपर नगर आयुक्त केबी सिंह ने कहा कि लोहामंडी नाले में काजीपाड़ा की तरह चमड़े की कतरनों के बैग भरे हुए हैं। सूचना मिलने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर दो मशीनों के साथ कतरन निकालने के लिए काम कर रहे हैं। कई ट्रक भरकर कतरन निकली हैं। पुलिया के नीचे बैग भरे हुए थे, जिस वजह से पानी रुक गया।