फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेत में विशालकाय मगरमच्छ आने से फैली दहशत, वनकर्मियों की हिम्मत टूटी, देखें तस्वीरें

Wed, 18 Mar 2020 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Mar 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Seven feet tall crocodile found in the farm in firozabad
मगरमच्छ - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में मंगलवार को खेत में सात फीट लंबा मगरमच्छ आने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंची वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा और यमुना नदी में छोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 
Seven feet tall crocodile found in the farm in firozabad
पिंजड़े से निकल कर नदी की ओर जाता मगरमच्छ - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
गांव नगला मोहकम के समीप खडीत नहर किनारे ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह एक खेत में विशालकाय मगरमच्छ को देखा तो दहशत में आ गए। मगरमच्छ खेत में धूप सेंक रहा था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। 
Seven feet tall crocodile found in the farm in firozabad
मगरमच्छ को पकड़ कर ले जाती एसओएस टीम - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
सूचना मिलने के बाद रेंज ऑफिसर एके सागर, फारेस्ट गार्ड सुधीर कुमार के साथ अन्य वन कर्मी पहुंच गए, लेकिन विशालकाय मगरमच्छ को देखकर किसी भी वन कर्मी में उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं हुई। इसके बाद वाइल्डलाइफ एसओएस आगरा को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Seven feet tall crocodile found in the farm in firozabad
एसओएस टीम ने पकड़ा मगरमच्छ - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
मौके पर पहुंची एसओएस टीम ने काफी प्रयास के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद टीम उसे जसराना लेकर आई। मगरमच्छ का स्वास्थय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे बटेश्वर की यमुना नदी में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Seven feet tall crocodile found in the farm in firozabad
मगरमच्छ को यमुना में छोड़ा - फोटो : वाइल्डलाइफ एसओएस
ग्रामीणों ने बताया कि खडीत नहर से आए दिन गांवों में मगरमच्छ आ जाते हैं। इससे खतरा बना रहता है। वन विभाग के अधिकारी शिवशंकर ने बताया कि नगला मोहकम से एक मगरमच्छ पकड़ कर यमुना में छोड़ा गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed