{"_id":"62d514d26a26ce7afd663638","slug":"sawan-somwar-2022-devotees-gathered-for-jalabhishek-of-lord-shiva-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Somwar 2022 : ब्रज के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुए मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Somwar 2022 : ब्रज के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुए मंदिर
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सावन के पहले सोमवार पर आगरा-मथुरा समेत पूरे ब्रज के शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। सोमवार तड़के से ही शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। हजारों कांवड़िये सोरोंजी से गंगाजल लेकर पहुंचे। कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। आगरा में सावन के पहले सोमवार को राजेश्वर महादेव मंदिर पर आस्था का मेला लगा है। इसके अलावा कैलाश महादेव मंदिर, राजेश्वर महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर और बल्केश्वर महादेव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बाह के बटेश्वर में कांवड़ लेकर पहुंचे भक्तों ने ब्रह्मलाल जी महाराज का गंगाजल से जलाभिषेक किया। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। फिरोजाबाद, मैनपुरी और एटा-कासगंज के शिवालयों में भी भक्तों की कतारें लगी हैं। शिवालयों में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
2 of 6
राजेश्वर महादेव मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को ताजनगरी के प्रमुख मंदिरों में शुमार राजेश्वर महादेव पर सुबह से ही भक्त शिव की पूजा करने के लिए उमड़ने लगे। मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों ने जलाभिषेक किया। कैलाश महादेव मंदिर, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर और बल्केश्वर महादेव आदि शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।
3 of 6
मथुरा के भूतेश्वर महादेव मंदिर में भक्त
- फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास के पहले सोमवार पर श्रीकृष्ण मुरारी की नगरी त्रिपुरारी के जयकारों से गूंज उठी। मथुरा के भूतेश्वर, कामेश्वर, चकलेश्वर एवं गोपेश्वर महादेव मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। कांवड़ियों ने गंगाजल से शिवजी का अभिषेक किया। शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फिरोजाबाद के शिव मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिव मंदिरों में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ा और भगवान भोले की पूजा की गई। सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गोपाल आश्रम स्थित चिंताहरण महादेव, पंचमुखी महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ रही। मंदिरों में भीड़ के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा।
विज्ञापन
5 of 6
एटा के कैलाश मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
एटा के प्राचीन कैलाश मंदिर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पहले सोमवार को सुबह से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या कांवड़िये सोरोंजी से गंगाजल लेकर कैलाश मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।