कासगंज जिले के सीमावर्ती गांव होडलपुर में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों के साथ ही आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 12 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। एसपी ने कई पुलिस टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में लगा दी हैं। यह आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश कर रहीं हैं। मुख्य आरोपी फरार हैं। मरने वाले तीन लोग ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य हैं।
संबंधित खबर: एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या से सनसनी, कासगंज में हुई दिल दहला देने वाली वारदात
2 of 5
हत्याकांड के बाद रोते -बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गांव होडलपुर की ग्राम प्रधान सत्यवती के ससुर राजपाल उर्फ बाबा पूर्व प्रधान हैं। गांव के बाहर उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। रविवार रात को उनका बेटा भूपेंद्र उर्फ रुद्र (25) भाई प्रेम सिंह (55) और उनका बेटा राधाचरन (27) दूसरा भाई प्रमोद और परिवार के ही गुड्डू दुकान से वापस आ रहे थे। इसी दौरान करीब 20 लोगों ने उन्हें घेर कर फायरिंग शुरू कर दी। इससे पांच लोगों को गोली लग गई। इसमें भूपेंद्र, प्रेम सिंह और राधाचरन की मौके पर ही मौत हो गई। प्रमोद व गुड्डू घायल है।
3 of 5
कासगंज तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
तिहरे हत्याकांड की सूचना के बाद पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का विरोध के कारण पुलिस उन्हें शांत करने में उलझ गई और हत्यारोपी मौका पाकर भाग गए। जब पीएसी और अन्य थानों का पुलिसबल मौके पर आ गया। इसके बाद गांव में पुलिस ने सख्ती के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। थाने में ले जाकर उनसे पूछताछ की गई।
4 of 5
कासगंज तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
होडलपुर गांव में दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से ऐसी दहशत फैली कि ग्रामीण घरों में छिपने को विवश हो गए। हत्यारोपी जब फरार हो गए उसके बाद ही ग्रामीण घरों से निकले। प्रधान के परिवार में चीखपुकार मच गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार के अन्य लोग भी एकत्रित होने लगे। हर जुबान पर हत्यारोपियों और पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था।
5 of 5
कासगंज के होडलपुर में हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एएसपी
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों में आक्रोश इतना जबरदस्त था कि 20 मिनट तक सोरों थाने की पुलिस गांव में नहीं घुस सकी और बाहर ही खड़ी रही। ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश था। जब और फोर्स आ गया उसके बाद ही पुलिस गांव में प्रवेश कर सकी। फिलहाल गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।