{"_id":"5d3e775c8ebc3e6cf35fa3cb","slug":"sawan-2019-devotees-perform-worship-to-lord-shiva-on-sawan-ka-dusra-somvar-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावन का दूसरा सोमवार: शिव मंदिरों की परिक्रमा कर भक्तों ने किया भगवान का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन का दूसरा सोमवार: शिव मंदिरों की परिक्रमा कर भक्तों ने किया भगवान का जलाभिषेक
Mon, 29 Jul 2019 10:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
कैलाश मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह के दूसरे सोमवार को बम बम भोले के जयघोष से पूरी ताजनगरी गूंज उठी। सिंकदरा स्थित कैलाश महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में हजारों की तादाद में शिव भक्तों ने पहुंच कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। परिक्रमा करने वाले शिव भक्तों ने शहर के प्रमुख शिवालयों में भोले बाबा का पूरी रात दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा आदि से अभिषेक किया।
शिव मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार तड़के ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों के बाहरों भोले के भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। दूर दराज क्षेत्रों से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने महादेव का जलाभिषेक किया। रावली महादेव मंदिर, मनकामेश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव और पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर में तो भक्तों की इतनी भीड़ उमड़ी कि पैर रखने की तक जगह नहीं बची। मंदिर प्रागंण बम बम बोले के जयकारों से गूंजायमान हो गए।
भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ लेकर आते शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर करीब छह बजे शुरू हुआ शिव मंदिरों की परिक्रमा का दौर पूरी रात चलता रहा। रात जैसे बढ़ती जा रही थी, इनकी रफ्तार और इनकी संख्या दोनों बढ़ती जा रही थी। बड़ों के साथ बच्चे भी परिक्रमा करते दिखाई दिए। इसमें भी युवाओं की तादात अधिक देखने को मिली। किसी ने पैर में घुंघरू तो किसी ने कमर घंटी बांध रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश मंदिर में जलाभिषेक करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
जिसने जहां से परिक्रमा शुरू की, वहीं पर खत्म की। सैकड़ों की तादाद में शिव भक्त शहरों की सड़कों पर दिखाई दिए। बम बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों ने नगरी को भोलेमय कर दिया। शहर के चारों कोनों पर स्थित महादेव के मंदिरों में पहुंचकर अभिषेक किया। जगह-जगह लाउडस्पीकर पर भक्ति गाने पर बज रहे थे। परिक्रमार्थी के अलावा बाकी लोग भी गानों पर झूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन
मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्वालुओं कीभीड़
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा चौराहा, यमुना किनारा, बल्केश्वर चौराहा, वाटर वर्क्स रावली महादेव मंदिर, मनकामेश्वर महादेव, राजेश्वर महादेव और पृथ्वी नाथ महादेव मंदिरों को जाने वाले मार्गों पर व्यवस्था संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही। बल्केश्वर महादेव मंदिर के पास सुरक्षा व्यवस्था चौकस दिखी। प्रवेश द्वार पर दो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाए गए। लोग इनसे होकर गुजर रहे थे।