फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संगीता हत्याकांड: मृतका के पति का आरोप- चौकी से छोड़ने के लिए दरोगा ने लिए थे 60 हजार रुपये

Sun, 18 Oct 2020 09:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Oct 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
Sangeeta Murder Case Inspector taken 60 thousand bribe to leave
सेवानिवृत्त फौजी अनिल कुमार और उनकी पत्नी संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में पूर्व फौजी अनिल कुमार राजावत और उनकी पत्नी संगीता पर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें चौकी से छोड़ने के लिए चौकी प्रभारी ने 60 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। यह आरोप खुद अनिल कुमार ने लगाया है। अनिल ने कहा है कि रुपये लेने के बाद दरोगा ने उन्हें छोड़ा था। उन्हें एससी-एसटी एक्ट हटाने का भी आश्वासन दिया था। इस संबंध में अनिल ने जिलाधिकारी पीएन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार से शिकायत की है। चौकी प्रभारी को पहले की लाइन हाजिर किया गया है। अब आरोप लगने के बाद इसकी जांच कराई जा रही है। 

Sangeeta Murder Case Inspector taken 60 thousand bribe to leave
मृतका संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ताजगंज की पुष्पांजलि ईको सिटी कॉलोनी निवासी अनिल कुमार राजावत की पत्नी संगीता रविवार को घर के बाहर जल गई थीं। उनकी सोमवार की सुबह मौत हो गई थी। इस मामले में चार नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी भरत खरे, उसकी पत्नी सुनीता, कपिल और सोनू को जेल भेजा था। गुरुवार को क्षत्रिय महासभा के सदस्य शोक संवेदना प्रकट करने अनिल के घर गए थे। इसी दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी पहुंच गए। उन्होंने अनिल से बातचीत की।

Sangeeta Murder Case Inspector taken 60 thousand bribe to leave
घटनास्थल पर जांच करते एसपी सिटी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

अनिल ने अधिकारियों से कहा कि छह अक्तूबर को बच्चों में विवाद हुआ था। बिना जांच के ही दूसरे दिन थाना ताजगंज में मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विवेचना सीओ सदर महेश कुमार को करनी थी। मगर, एकता चौकी के प्रभारी योगेश कुमार पंचायत करा रहे थे। आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर को चौकी पर 10 घंटे तक बैठाकर रखा। इसके बाद 60 हजार रुपये रिश्वत ली। यह रकम पत्नी संगीता घर से लेकर आई थीं। चौकी प्रभारी ने उनसे कहा था कि मुकदमे से एससी-एसटी एक्ट भी हटा देंगे। समझौते के लिए बोल रहे थे। इस मामले में सीओ सदर महेश कुमार का कहना है कि आरोप की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sangeeta Murder Case Inspector taken 60 thousand bribe to leave
क्षत्रिय समाज के लोगों ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

क्षत्रिय सभा जिला आगरा ने शुक्रवार को वाटर वर्क्स स्थित क्षत्रिय सदन में बैठक की। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि दरोगा ने पीड़ित से 60 हजार रुपये लिए थे। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। यह भी कहा कि दरोगा घटना के लिए बराबर का दोषी है। उसे भी हत्या के मुकदमे में नामजद किया जाए। उसे जेल भेजा जाना चाहिए। दरोगा को सिर्फ लाइन हाजिर किया गया है। उसके खिलाफ निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारियों के रवैये से लगता है कि उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Sangeeta Murder Case Inspector taken 60 thousand bribe to leave
संगीता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

कार्रवाई पर सवाल 
- एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे की जांच सीओ स्तर के अधिकारी करते हैं। मगर, दरोगा क्यों पंचायत करा रहे थे। चौकी पर पीड़ित को क्यों बुलाया गया। इसकी जानकारी सीओ को क्यों नहीं दी गई।
- बच्चों के झगड़े में मुकदमे की बात सामने आने पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से पहले जांच क्यों नहीं की।
- सिर्फ दरोगा को लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा भी पुलिसकर्मी दोषी हैं। उन पर कब कार्रवाई होगी। 
- पुलिस पर रिश्वत लेने के आरोप लग रहे है। इसकी जांच क्यों नहीं कराई गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed