फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताज का दीदार करने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर, मुख्य गुंबद के नीचे मिलेगा 200 का टिकट

Thu, 13 Dec 2018 03:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 13 Dec 2018 03:22 AM IST
विज्ञापन
Rs 200 ticket Will get under main dome of taj mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में बुधवार से पर्यटकों की एक और बड़ी समस्या दूर हो गई। शाहजहां मुमताज की कब्र और मुख्य गुंबद के लिए लगाए गए 200 रुपये के अतिरिक्त टिकट को पर्यटक चमेली फर्श पर मुख्य गुंबद के नीचे ही खरीद सकेंगे। बुधवार को औपचारिक उद्घाटन के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शाही मस्जिद के सामने मुख्य गुंबद के नीचे बनी कोठरी में 200 रुपये के अतिरिक्त टिकट की बिक्री शुरू कर दी। 
Rs 200 ticket Will get under main dome of taj mahal
ताज महल की मुख्य गुंबद के नीचे मिल रहे टिकट - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि जो पर्यटक पूर्वी और पश्चिमी गेट के टिकट काउंटर से मुख्य गुंबद का 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट किसी कारणवश नहीं खरीद सके, उन्हें दोबारा टिकट के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। वह शाही मस्जिद के ठीक सामने गुंबद के नीचे बनी कोठरी में यह टिकट खरीद सकते हैं। 
Rs 200 ticket Will get under main dome of taj mahal
सूनसान पड़ा मुख्य गुबंद - फोटो : अमर उजाला
इस काउंटर के सामने से ही भारतीय पर्यटक मुख्य गुंबद के लिए निकलते हैं, ऐसे में उन्हें दूर नहीं जाना होगा। इसी तरह विदेशी पर्यटकों के लिए उनके रूट के यह एकदम नजदीक है। बता दें कि अमर उजाला ने 12 दिसंबर के अंक में ही स्पेशल टिकट काउंटर की जानकारी पाठकों को दे दी थी, जिसे बुधवार को शुरू किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्योदय के आधा घंटे बाद मिलेंगे टिकट

Rs 200 ticket Will get under main dome of taj mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां बनाया गया टिकट काउंटर सूर्योदय से सूर्यास्त तक रहेगा। सूर्योदय के आधा घंटे बाद यहां अतिरिक्त टिकट मिलना शुरू हो जाएगा और सूर्यास्त के आधे घंटे बाद तक यह उपलब्ध रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी गेट टिकट काउंटर बंद हो जाने के बाद यह काउंटर 30 मिनट तक खुला रहेगा।
 
विज्ञापन
Rs 200 ticket Will get under main dome of taj mahal
ताजमहल का मुख्य गुंबद - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि ताजमहल का दीदार महंगा हो गया है। सोमवार से मुगल शहंशाह शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले मुख्य गुंबद के लिए अलग से 200 रुपये का टिकट लागू कर दिया गया। कब्र समेत पूरे ताजमहल का टिकट 250 रुपये हो जाने से सोमवार को दो तिहाई पर्यटकों ने अतिरिक्त टिकट ही नहीं खरीदा, जिससे मुख्य गुंबद पर भीड़ बेहद कम रही। एक तिहाई पर्यटकों के ही गुंबद में प्रवेश के कारण न तो चमेली फर्श पर कतार लगी और न ही मुख्य गुंबद में। हालांकि विदेशी पर्यटकों में कब्र और गुंबद देखने की ललक ज्यादा रही। 95 फीसदी विदेशी पर्यटकों ने मुख्य गुंबद के लिए भी टिकट खरीदा और ताज का तसल्ली से दीदार भी किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed