फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ साल के अरसलान के लिए 'बजरंगी भाईजान' बनी आरपीएफ, बिछड़े बेटे को मां से मिलाया

Fri, 13 Dec 2019 07:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
rpf became the real life Bajrangi Bhaijaan for a muslim family in agra
अपनी मां के साथ अरसलान - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में आठ साल के अरसलान के लिए आरपीएफ बजरंगी भाईजान बन गई। फिरोजाबाद के अरसलान के बोलने में अक्षम होने के कारण सोशल मीडिया और फोटोग्राफ दिखाकर आरपीएफ घर तक पहुंची। अरसलान को 20 घंटे बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
rpf became the real life Bajrangi Bhaijaan for a muslim family in agra
आगरा फोर्ट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
मामला यूं है कि फिरोजाबाद के हबीबगंज, रामगढ़ का रहने वाला आठ साल का अरसलान अपनी मां के साथ मंगलवार को ट्रेन से आगरा आ रहा था, लेकिन यमुना ब्रिज स्टेशन पर टॉयलेट के लिए वो उतर गया, इस बीच ट्रेन चल दी और वो यहीं रह गया। 
rpf became the real life Bajrangi Bhaijaan for a muslim family in agra
आरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर आरपीएफ को अरसलान मिल गया। उससे जब पूछताछ की गई, लेकिन वो बोलने में अक्षम निकला। बच्चे से कोई जानकारी न मिलने पर आरपीएफ ने सोशल मीडिया और फेसबुक के जरिए परिवार की तलाश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rpf became the real life Bajrangi Bhaijaan for a muslim family in agra
अरसलान - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पेज के जरिए अरसलान को आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद के मदरसों के फोटो दिखाए गए, जिनमें रहमानिया हाईस्कूल, हबीबगंज, रामगढ़, फिरोजाबाद की अरसलान ने पहचान कर ली। इस स्कूल में अरसलान की बहन शमरीन पढ़ती है। 
विज्ञापन
rpf became the real life Bajrangi Bhaijaan for a muslim family in agra
अपनी मां के साथ अरसलान - फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रबंधक से बातचीत के बाद उसके पिता शाहिद और मां सादमा को संपर्क किया गया, जिसके बाद बुधवार दोपहर तीन बजे उसे अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया। अरसलान के पिता शाहिद ने आरपीएफ इंस्पेक्टर और जवानों का शुक्रिया अदा किया। वो मंगलवार से ही बदहवास से उसे तलाश कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed