फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान के लिए 'एकता के धागों' से बनाई पोशाक, मुस्लिम कैदियों के हुनर को मिला सम्मान

Fri, 13 Dec 2019 07:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 07:10 AM IST
विज्ञापन
Muslim Prisoners Makes Banke Bihari Dress In Mathura
बांकेबिहारी के लिए पोशाक बनाता मुस्लिम कैदी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिला जेल में सजा काट रहे दो मुस्लिम कैदियों ने एकता की मिसाल पेश की है। इनमें एक कैदी ने मशीन से सिलाई कर ठाकुर बांकेबिहारी के लिए पोशाक तैयार की तो दूसरे ने ईसाई समाज की दुल्हन की ड्रेस। इनके हुनर को प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया है। इसके लिए बुधवार को जेल के अधिकारियों ने इन दोनों कैदियों की पीठ थपथपाई।
Muslim Prisoners Makes Banke Bihari Dress In Mathura
कैदियों द्वारा बनाई गई बांकेबिहारी की पोशाक - फोटो : अमर उजाला
जिला जेल में कैदियों के स्वालंबन के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जेल से छूटने के बाद ये लोग अपना रोजगार कर सके। जेल में सिलाई केंद्र भी संचालित हो रहा है, जिसमें कई कैदी सिलाई के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें से वृंदावन के गांव धौरेरा निवासी इकबाल और अर्जुनपुरा निवासी इरशाद भी हैं। 
Muslim Prisoners Makes Banke Bihari Dress In Mathura
मुस्लिम कैदियों ने बनाई पोशाक - फोटो : अमर उजाला
इकबाल ने ठाकुर बांकेबिहारी जी की पोशाक तैयार की है। दूसरे बंदी इरशाद उर्फ कलुआ निवासी अर्जुनपुरा ने क्रिश्चियन दुल्हन की खूबसूरत पोशाक तैयार की है। दोनों ही बंदियों ने तिनका-तिनका संस्था द्वारा आयोजित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें दोनों बंदियों को चुना गया और सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim Prisoners Makes Banke Bihari Dress In Mathura
मथुला जिला जेल - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बंदियों को प्रोत्साहन के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेन्द्र मैत्रेय ने हुनरमंद कैदियों का सम्मान किया। मथुरा जिला जेल में चंदन की माला, गोपाल जी का मुकुट, पोशाक, दीपक, मोमबत्ती तथा ऑर्डर मिलने पर अन्य सामान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Muslim Prisoners Makes Banke Bihari Dress In Mathura
जेल प्रशासन ने कैदियों की थपथपाई पीठ - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र ने बताया कि हमारा काम है बंदियों को अच्छे कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। हमें खुशी है कि हमारे प्रयास सार्थक हो रहे हैं। प्रदेश स्तर पर हमारी जेल के दो बंदी पुरस्कृत हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed