उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पटियाली-कायमगंज मार्ग पर अशोकपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर मंजर इतना भयावह था कि हर किसी का दिल दहल गया। सुबह करीब 9:30 बजे वाहनों में इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि उसकी आवाज व चीखपुकार सुनकर लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। बोलेरो की टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के सवार बुरी तरह से लहूलुहान अवस्था में सड़क पर जहां तहां पड़े थे। मौके पर जगह-जगह खून बिखरा पड़ा था। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि किसकी सांसे चल रहीं हैं और किसकी थम गईं। लोगों ने ऑटो और बोलेरो के घायल सवारों को बाहर निकाला और उन्हें पटियाली के चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही एंबुलेंस भी पहुंच गई। प्राइवेट वाहन भी बुला लिए गए। इन वाहनों से घायलों को त्वरित चिकित्सा के लिए पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
कासगंज सड़क हादसा: मंजर देख दहल गया हर दिल, खून से लथपथ लोग, हर तरफ मची थी चीख पुकार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 03 May 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन