{"_id":"631186dc3ddaf02dd01c6098","slug":"ritika-murder-case-dentist-deepali-agarwal-bail-application-rejected-involved-in-conspiracy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैशन ब्लॉगर हत्याकांड: दंत चिकित्सक दीपाली की जमानत हुई खारिज, रितिका को मारने के लिए रची थी खौफनाक साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन ब्लॉगर हत्याकांड: दंत चिकित्सक दीपाली की जमानत हुई खारिज, रितिका को मारने के लिए रची थी खौफनाक साजिश
Fri, 02 Sep 2022 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉगर रितिका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैशन ब्लॉगर रितिका सिंह हत्याकांड में आरोपी दीपाली अग्रवाल को कोर्ट से जमानत नहीं मिल सकी। अपर जिला जज प्रथम ने सुधीर कुमार ने प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया। रितिका हत्याकांड की साजिश में शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) की दंत चिकित्सक डॉ. दीपाली अग्रवाल भी शामिल थी। हत्या से पहले और बाद में रितिका के पति आकाश गौतम की उनसे फोन पर बातचीत हुई थी। थाना ताजगंज पुलिस ने इसी आधार पर पिछले दिनों गुपचुप ढंग से दंत चिकित्सक को जेल भेजा था। दीपाली रितिका के लिव इन फ्रेंड विपुल अग्रवाल की पत्नी है। 24 जून को खैराती टोला (ताजगंज) स्थित ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में चौथी मंजिल से फेंककर फैशन ब्लागर रितिका सिंह की बेरहमी से हत्या की गई थी। हाथ बांधकर उसे नीचे फेंका गया था। गले में भी कपड़े का फंदा था। वह फ्लैट में अपने दोस्त बड़ा बाजार, शिकोहाबाद निवासी विपुल अग्रवाल के साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में रितिका के पति आकाश गौतम, काजल, कुसुमा, चेतन व अनवर को जेल भेजा था।
रितिका के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
रितिका के पिता सुरेंद्र सिंह और मां पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि हत्याकांड में विपुल की पत्नी डॉ. दीपाली अग्रवाल और उसके पिता और भाई भी शामिल हैं। इस संबंध में रितिका के पिता ने एडीजी जोन राजीव कृष्ण को प्रार्थना पत्र दिया था।
रितिका सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद पुलिस ने दीपाली अग्रवाल को गुपचुप तरीके से जेल भेज दिया। परिजनों ने दीपाली अग्रवाल की जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जो खारिज हो गया। इंस्पेक्टर भूपेंद्र बालियान ने बताया कि विपुल की पत्नी दीपाली और रितिका के पति आकाश गौतम का मकसद एक ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रितिका हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर भूपेंद्र बालियान ने बताया कि दोनों की गृहस्थी में रितिका और विपुल के रिश्ते ने दरार डाल दी थी। दोनों इस रिश्ते को किसी भी सूरत में खत्म करना चाहते थे। आकाश गौतम ने हत्या से पहले और हत्या के बाद दीपाली अग्रवाल से फोन पर बातचीत की थी। इसी आधार पर दीपाली अग्रवाल की गिरफ्तारी की गई थी।
विज्ञापन
रितिका
- फोटो : अमर उजाला
दीपाली को आपराधिक साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेजा गया। रितिका के पिता सुरेंद्र सिंह ने दीपाली के पिता और भाई भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था। हत्या वाले दिन आकाश जिस बाइक से आया था वह दीपाली के एक परिजन के नाम है। पुलिस ने अभी उन दोनों को नहीं पकड़ा है।