आगरा में एक सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस हादसे में सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की मौत हो गई थी। घटना एक दिसंबर की है। सेवानिवृत्त पीसीएस पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी थी। हादसे के दो दिन बाद उनकी मौत हो गई थी। उन्हें बाइक से टक्कर मारने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मृतक के पुत्र ने थाना ताजगंज में बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी है।
{"_id":"639ab79e33a80b32a81cfea4","slug":"retired-pcs-officer-died-after-speeding-bike-hit-him-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की मौत, सामने आया हादसे का वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की मौत, सामने आया हादसे का वीडियो
Thu, 15 Dec 2022 11:37 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:37 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी रमन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी रमन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एक दिसंबर की शाम रमन कुमार एकता चौकी के पास स्थित फिलिंग स्टेशन के समीप खड़े थे। यहां से वे पैदल सड़क पार करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रमन कुमार उछल कर काफी दूर जाकर गिरे।
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर मारने के बाद बाइक सवार भी सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे में रमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार को भी चोटें आईं। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी रमन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
रमन कुमार की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें रेनबो अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां तीन दिसंबर को उनकी मौत हो गई। उधर, घायल बाइक सवार दो दिन बाद अस्पताल से चला गया। मृतक के पुत्र तनुज ने उसके बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
थाना ताजगंज
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी को टक्कर मारने वाला बाइक सवार भरतपुर हाउस के पास रहता है। मृतक के पुत्र ने उसके खिलाफ थाना ताजगंज में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में जुटी है।