आगरा मंडल में शनिवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद स्कूलों और कॉलेजों में झंडारोहण किया गया। पुलिस लाइन के मैदान पर पुलिस और एनसीसी कैडेट्स ने परेड की। इस मौके पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
देखिए गणतंत्र के जश्न की अद्भुत तस्वीरें...
आन, बान और शान से लहराया तिरंगा, देखिए 'गणतंत्र' के जश्न की अद्भुत तस्वीरें
आगरा में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर भव्य परेड का आयोजन हुआ। इसमें पुलिसकर्मियों के साथ ही एनसीसी कैडेट शामिल हुए। मुख्य अतिथि यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड की सलामी ली।
आन, बान और शान से लहराया तिरंगा, देखिए 'गणतंत्र' के जश्न की अद्भुत तस्वीरें
परेड में पुलिसकर्मियों और एनसीसी गर्ल्स और व्वॉयज की टोलियों के अलावा डॉग स्कवायड, बाइक दस्ता, घुड़कसवार, फायर ब्रिगेड के जवान शामिल रहे। जिले के सभी अधिकारी प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक इस दौरान मौजूद रहे।
आन, बान और शान से लहराया तिरंगा, देखिए 'गणतंत्र' के जश्न की अद्भुत तस्वीरें
4 of 9
republic day parade
- फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट स्थित गोवर्धन स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर डीआरएम रंजन यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद रेल सुरक्षा बल, महिला रेल सुरक्षा बल की टुकड़ियों की परेड की सलामी ली। कैंट स्टेशन के गोवर्धन स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आन, बान और शान से लहराया तिरंगा, देखिए 'गणतंत्र' के जश्न की अद्भुत तस्वीरें
5 of 9
republic day parade
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में शनिवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में झंडारोहण हुआ। पुलिस लाइन के ग्राउंड पर परेड का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।