राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वृंदावन आगमन को लेकर रविवार को सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर एवं सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वैड ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा परखी। फ्लीट रिहर्सल किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करेंगे। यहां वह गोल्फ कार्ट से पहुंचेंगे। इसके बाद महिला आश्रय सदन में निराश्रित महिलाओं से मुलाकात करेंगे।
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर वृंदावन को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली और लखनऊ के सुरक्षा अधिकारी वृंदावन में डेरा डाल हुए हैं। खुफिया विभाग का भी राष्ट्रपति के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचने वाले मार्ग पर सुरक्षा घेरा कड़ा रहेगा। इस मार्ग को जोड़ने वाली सड़कों, गलियों को बैरिकेडिंग की गई है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि राष्ट्रपति करीब ढाई घंटे वृंदावन में रहेंगे। इसके दौरान सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक शहर का यातायात बंद रहेगा। राष्ट्रपति के जाने के बाद ही यातायात खोला जाएगा।
2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को करीब ढाई घंटे तक वृंदावन में रहेंगे। राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से सुबह 9:45 मिनट पर वृंदावन कृष्णा कुटीर के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनकी अगवानी करेंगे।
3 of 5
अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति सुबह 10:05 बजे पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह करीब 40 मिनट रहेंगे। वह जब तक बांकेबिहारी मंदिर में रहेंगे, तब तक आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के बाद राष्ट्रपति 10:55 बजे कृष्णा कुटीर आश्रय सदन पहुंचेंगे।
4 of 5
पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर एवं राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए सेना के अधिकारियों ने सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वैड ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा परखी। वहीं दूसरी ओर स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। सभी सीसीटीवी कैमरे चाक-चौबंद कर लिए गए हैं।
5 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में वातानुकूलित पंडाल में आयोजित समारोह में महिलाओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। इस समारोह के लिए दो सौ महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें 137 महिलाएं कृष्णा कुटीर की है।