फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगभरनी एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में महकेगी केसर-गुलाब जल की कीच, होगी 'पुष्पवर्षा'

Sat, 16 Mar 2019 11:39 AM IST
मुकेश कुमार ऋषि भारद्वाज, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
ऋषि भारद्वाज, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Mar 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
rangbharni Ekadashi holi celebration in Banke Bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी पर उड़ता गुलाल। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के झज्जर निवासी बेरीवाला परिवार में जन्मे राधेश्याम और उनकी पत्नी गायत्री देवी सौभाग्यशाली हैं, जो पिछले 50 वर्षों से ठाकुर बांकेबिहारी जी के गालों के लिए केसर कीच, चौबा व अग्रजा (पाउडर) तैयार कर रहे हैं। कीच को कपूर, छोटी इलायची, चंदन, केसर, गुलाब जल, कस्तूरी से तैयार किया जाएगा। चौबा को काजल, इत्र व चमेली के तेल से तैयार किया जाता है।
rangbharni Ekadashi holi celebration in Banke Bihari temple Vrindavan
बरसाना के श्रीजी मंदिर में उड़ता रंग गुलाल - फोटो : अमर उजाला
लठमार होली के बाद 17 मार्च को रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली खेली जाएगी। श्रृंगार आरती के बाद जैसे ही केसर कीच सेवायतों द्वारा आराध्य के गालों पर लगाई जाएगी, तभी से मंदिर में होली की विधिवत शुरुआत होगी। राधेश्याम बेरीवाला ने बताया कि उनके चाचा हरगुलाल बेरीवाला ने 100 वर्ष पूर्व बांके बिहारी की सेवा शुरू की थी। 
rangbharni Ekadashi holi celebration in Banke Bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों पर बरसा 'प्रेमरंग' (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
16 मार्च की रात से ही मंदिर में हटरी का सिंहासन सज जाएगा। इसे सन 2004 में बनवाया गया था, जिसके निर्माण में करीब 38 किलो चांदी व एक क्विंटल शीशम की लकड़ी का प्रयोग किया गया है। प्रतिदिन सुबह के लिए गायत्री देवी जबकि शाम के लिए वे स्वयं केसर कीच तैयार करेंगे। होली उत्सव के दौरान एक विशेष दिन जलेबी के साथ ठाकुर जी को चाट-पकौड़ी का भोग भी लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rangbharni Ekadashi holi celebration in Banke Bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में होने वाले होली उत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम ठाकुर जी नित नई पोशाक धारण करेंगे। यह सभी पोशाकें सफेद रंग की होंगी। इसी के साथ ठाकुर जी एकादशी को कमर में लाल गुलाल की पोटली का फेंटा बांधे नजर आएंगे। डोल की पोशाक अलग से बनवाई गई है।
विज्ञापन
rangbharni Ekadashi holi celebration in Banke Bihari temple Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालु (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी मंदिर में एकादशी की शाम चार बजे से 500 किलो फूलों की होली के अलावा करीब एक क्विंटल के हरा, लाल, पीला, गुलाबी गुलाल व भुड़भुड़ के थाल भक्तों पर उड़ाए जाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed