फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रंगभरनी एकादशीः कान्हा की नगरी आने से पहले देख लें यातायात की नई व्यवस्था

Fri, 06 Mar 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Mar 2020 12:09 AM IST
सार

रंगभरनी एकादशी पर ट्रैफिक पुलिस ने किए इंतजाम

विज्ञापन
Rang Bhari Ekadashi Route Divert Mathura And Vrindavan
यातायात डायवर्ट - फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी पर शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली और ठा. बांकेबिहारी मंदिर की होली के लिए उमड़ने वाली कृष्ण भक्तों की भीड़ के मद्देनजर मथुरा और वृंदावन में बाहर से आने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही कई मार्गों पर वाहन डायवर्ट किए जाएंगे। प्रशासन ने उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पार्किंग की भी व्यवस्था की है। इसके बाद मथुरा और वृंदावन में प्रवेश के लिए पार्किंग से ऑटो और ई-रिक्शा का सहारा लेना होगा।

 
Rang Bhari Ekadashi Route Divert Mathura And Vrindavan
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में यहां होंगे वाहन पार्क
दिल्ली-हरियाणा की ओर से आने वाले वाहन रुक्मिणी बिहार मल्टीलेवल पार्किंग और उसके सामने खाली मैदान में खड़े किए जाएंगे। बस-ट्रैक्टर माता वैष्णो देवी मंदिर के पास सामने खाली मैदान में खड़े किए जाएंगे। मथुरा-मसानी की ओर से वृंदावन को आने वाले समस्त वाहन सौ शैया के सामने दारुक पार्किंग और मंडी समिति के सामने पार्किंग में खड़े होंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले समस्त वाहन पानीगांव पुल पर माया धाम पार्किंग और पशु पैंठ मैदान पार्किंग में खड़े होंगे।
 
Rang Bhari Ekadashi Route Divert Mathura And Vrindavan
ठाकुरजी के गालों पर लग रहा गुलाल - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के यह मार्ग किए डायवर्ट
- छटीकरा से यमुना एक्सप्रेस-वे को जाने वाले वाहन टाउनशिप से गोकुल बैराज, लक्ष्मीनगर होते हुए राया कट से जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन जाने वाले वाहन राया कट से लक्ष्मीनगर, गोकुल बैराज से टाउनशिप होते हुए छटीकरा जाएंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rang Bhari Ekadashi Route Divert Mathura And Vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान : ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
भूतेश्वर चौराहे होकर डीग गेट, मसानी होते हुए वृंदावन जाने के लिए मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। अब वाहन गोवर्धन चौराहे से गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी होते हुए वृंदावन जाएंगे। भारी वाहन गोवर्धन चौराहे से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। मसानी से डीग गेट, भूतेश्वर आने के लिए मसानी से गोकुल रेस्टोरेंट और गोवर्धन चौराहे होते हुए आना होगा। भरतपुर गेट से डीग गेट की ओर जाने वाले सभी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
 
विज्ञापन
Rang Bhari Ekadashi Route Divert Mathura And Vrindavan
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
रंगभरनी एकादशी पर श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर कई मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed