फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरसः मास्क की कालाबाजारी करने पर कांग्रेसी नेता के मेडिकल सहित तीन स्टोर सील

Fri, 06 Mar 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 06 Mar 2020 12:05 AM IST
सार

डीएम को मिली थी छह मेडिकल स्टोर की शिकायत, खुफिया विभाग के अफसर बने थे ग्राहक
 

विज्ञापन
Black Marketing Of Mask And Sanitizer Three Medical Store Seal
कालाबाजारी करने मेडिकल स्टोर सील - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के खौफ को भुनाते हुए मास्क की कालाबाजारी करने तीन मेडिकल स्टोर सील कर दिए हैं। इसमें एक मेडिकल स्टोर कांग्रेसी नेता और फुटकर दवा विक्रेता एसोसिएशन अध्यक्ष का है। यह 350 रुपये तक में मास्क बेच रहे थे। टीम ने इनके लाइसेंस निरस्त करने की भी संस्तुति की है। 
Black Marketing Of Mask And Sanitizer Three Medical Store Seal
मास्क पहने सैलानी - फोटो : अमर उजाला
डीएम को छह मेडिकल स्टोर की मास्क की कालाबाजारी की शिकायत मिली थी। इस पर डीएम ने एसीएम प्रथम विनोद जोशी के नेतृत्व में खुफिया विभाग और ड्रग विभाग की टीम बनाई।
Black Marketing Of Mask And Sanitizer Three Medical Store Seal
बाग फरजाना स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर - फोटो : अमर उजाला
सूची लेकर खुफिया विभाग के अफसर राजबहादुर सिंह ग्राहक बनकर बाग फरजाना स्थित वर्मा मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। यह स्टोर कांग्रेसी नेता जगदीश वर्मा का है। इन्होंने एन-95 मास्क मांगा, जिसकी कीमत उन्होंने 350 रुपये वसूली। बिल मांगा तो कच्चा बिल थमा दिया। इतने पर ही ड्रग इंस्पेक्टर आ गए और रसीद जब्त कर ली। इसकी खरीद का बिल मांगा तो उस पर 150 रुपये कीमत दर्ज था। मेडिकल स्टोर सील कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Black Marketing Of Mask And Sanitizer Three Medical Store Seal
गायत्री मेडिको - फोटो : अमर उजाला
यहां से कम्मू टोला फव्वारा स्थित गायत्री मेडिको एंड सर्जिकल पर भी यही प्रक्रिया अपनाई। ग्राहक बने खुफिया विभाग के अफसर को विक्रेता राजीव पुहेगा ने थ्री लेयर वाले मास्क की 25 रुपये लिए, इसका भी कच्चा बिल दिया। इसकी कीमत करीब दो से तीन रुपये है। हॉस्पिटल रोड़ स्थित पापूलर मेडिकल स्टोर पर मास्क मांगा तो यहां पर काले रंग वाले मास्क के 70 रुपये लिए, इसकी कीमत करीब 10-12 रुपये है। संचालक साजिद हुसैन ने इसका बिल नहीं दिया। इसकी दुकान भी सील कर दी है। 
विज्ञापन
Black Marketing Of Mask And Sanitizer Three Medical Store Seal
कोरोना मास्क - फोटो : अमर उजाला
ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि मास्क की कालाबाजारी करने पर वर्मा मेडिकल स्टोर, गायत्री मेडिको और पापूलर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। इनको नोटिस दिया है, लाइसेंस निरस्त की संस्तुति की है। डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed