ताजनगरी में पंक्चर बनाने वाली राजकुमारी को ‘आगरा का गौरव’ सम्मान प्रदान किया जाएगा। दयालबाग डीम्ड यूनिवर्सिटी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पंक्चर बनाकर छह लोगों के परिवार का भरण पोषण करती है और अपनी पढ़ाई का खर्च भी उठाती है। छात्रा के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उसने संघर्षों से लड़ना सीखा, लेकिन स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। आज स्वाभिमानी राजकुमारी की हर कोई तारीफ करता है। शहर की रोशनी संस्था राजकुमारी को सम्मानित करेगी।
{"_id":"61b8ca9c5287a449883d636d","slug":"rajkumari-who-made-the-puncture-will-get-agra-gaurav-samman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वाभिमानी बेटी को सलाम: पंक्चर बनाने वालीं राजकुमारी बनीं 'आगरा का गौरव', रोशनी संस्था करेगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाभिमानी बेटी को सलाम: पंक्चर बनाने वालीं राजकुमारी बनीं 'आगरा का गौरव', रोशनी संस्था करेगी सम्मानित
Wed, 15 Dec 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
साइकिल के पहिये में हवा भरतीं राजकुमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमारी के माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला
राजकुमारी के परिवार में पिता हेत सिंह, मां संतिया देवी, दो बहनें सीमा (14), लक्ष्मी (16) और एक भाई कन्हैया (16) हैं। राजकुमारी (18) सबसे बड़ी हैं। राजकुमारी ने हाईस्कूल और इंटर फर्स्ट डिवीजन से पास किया था।
राजकुमारी के पिता हेत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
'सभी जिम्मेदारी निभा रही मेरी बेटी'
राजकुमारी के पिता हेम सिंह ने बताया कि बेटी पर नाज है। मेरी राजकुमारी किसी राजकुमार से कम नहीं हैं। वह सभी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा कर रही है। काम से समय मिलने के बाद वह रात में दो घंटे हर रोज पढ़ाई करती है। मां संतिया देवी ने कहा कि बेटी सभी की बात मानती है। मेरा और भाई-बहनों का बहुत ख्याल रखती है। सब काम करने के बाद अपनी पढ़ाई पर बैठ जाती है। कुछ बनना चाहती है।

रोशनी संस्था करेगी राजकुमारी को सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
'खुशी है, मेरे संघर्ष को समझा गया'
राजकुमारी ने कहा कि सच कहूं तो मुझे इस बात से खास फर्क नहीं पड़ता है कि मुझे सम्मानित किया जाएगा। हां, इस बात की खुशी है कि मेरे संघर्ष को समझा गया। मैं लड़ने के काबिल हूं।
राजकुमारी ने कहा कि सच कहूं तो मुझे इस बात से खास फर्क नहीं पड़ता है कि मुझे सम्मानित किया जाएगा। हां, इस बात की खुशी है कि मेरे संघर्ष को समझा गया। मैं लड़ने के काबिल हूं।
विज्ञापन
रोशनी संस्था के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
19 दिसंबर को आयोजित होगा समारोह
रोशनी चैरिटेबिल ट्रस्ट 19 दिसंबर को सेंट पीटर्स कॉलेज में कन्या सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसी में आगरा गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। मंगलवार को कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। मैनेजिंग ट्रस्टी सरोज प्रशांत ने बताया कि राजकुमारी के अलावा भी अन्य युवतियों को सम्मानित किया जाएगा।