{"_id":"5ace34cb4f1c1b473d8b4836","slug":"rain-and-hailstone-ruin-the-crops-in-agra-division","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की खून-पसीने की मेहनत को धोया, देखिए आसमानी आफत की तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि और बारिश ने किसानों की खून-पसीने की मेहनत को धोया, देखिए आसमानी आफत की तस्वीरें
बारिश और हवा से बेकार हुई गेहूं की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रकृति की मार झेल रहे किसानों पर बुधवार को एक बार फिर आसमानी आफत ने कहर ढ़हाया। भारी बारिश तेज हवाओं और ओलावृष्टि से किसानों की बची फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। ऐसे में किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। तेज हवाओँ से फसल खेतों में बिछ गई है।
2 of 6
खेतों में कटी पड़ी फसल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, मैनपुरी और फिरोजाबाद में बुधवार शाम आंधी के बाद बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई। तेज हवाओं ने खेतों में खड़े गेहूं को गिरा दिया है। बिजली व्यवस्था भी छिन्न भिन्न हो गई। कई जगह पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं।
3 of 6
खेतों में कटी पड़ी फसल
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन से लगातार बरसात के बाद बची गेहूं की फसल को अब ओलावृष्टि ने नष्ट कर दिया। पूरे ब्रज में 50 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल अभी खेतों में ही पड़ी हुई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में पकी हुई फसल जमीन पर लेट गई है। जिसके कारण बालियों में लगा हुआ गेहूं भूमि पर बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सड़क पर पड़े ओले
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की देर शाम को तेज आंधी एवं बारिश के बाद सोमवार की सुबह हुई बारिश से गेहूं की फसल की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पडे़गा। ब्रज के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज और मेनपुरी जिलों में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से भीग जाने से सड़ने के कगार पर है। ऐसे में गेहूं की फसल से फायदे की उम्मीद लगाए बैठे सैकड़ों किसानों के चेहरों की रंगत बदल गई है।
विज्ञापन
5 of 6
ओलावृष्टि से बर्बाद फसलें
- फोटो : अमर उजाला
किसानों की मानें तो इस सप्ताह तीन दिन बारिश हो गई है। इससे गेहूं की गुणवत्ता खराब होगी। इसका असर किसानों की आमदनी पर पड़ना तय है। वहीं अधिकांश जगहों पर गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है। गेहूं के बोझ खेतों में पडे़ हैं। ऐसे में बारिश और आंधी से पचास प्रतिशत तक गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।