{"_id":"5acdfd344f1c1b5e3e8b48c5","slug":"a-man-send-obscene-video-to-husband-of-woman-for-not-making-sexual-relation-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संबंध बनाने से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड ने युवती की अश्लील वीडियो पति के व्हाट्सएप पर भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संबंध बनाने से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड ने युवती की अश्लील वीडियो पति के व्हाट्सएप पर भेजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी के रहने वाले बीटेक पास एक कारोबारी ने एक महिला दोस्त की छह साल पहले धोखे से ली गई अश्लील फोटो उसके पति के मोबाइल फोन पर भेज दी। उसकी इस घिनौनी करतूत से युवती की वैवाहिक जिंदगी में जहर घुल गया है। उसके पति ने सच्चाई को जानने की कोशिश किए बगैर ही उसे तलाक का नोटिस दे दिया है।
कॉलेज में हुई थी दोस्ती
2 of 6
friendship
- फोटो : demo pic
युवती आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी युवक ने मेरठ के एक कॉलेज से छह साल पहले बीटेक किया है। युवती भी उसी कॉलेज में पढ़ी थी। उसी दौरान उसकी आरोपी से दोस्ती हो गई। अब आरोपी की बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान है।
कोल्ड ड्रिंक में मिलाया था नशीला पदार्थ
3 of 6
cold drink
- फोटो : Getty Images
युवती का आरोप है कि मयंक ने उसके साथ फरेब किया। छह साल पहले एक दिन उसे दोस्ती का वास्ता देकर बुलाया था। उसे धोखे से कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसकी अश्लील फोटो खींच ली। युवती का कहना है कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी। उसकी शादी पिछले साल आगरा में ही हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी
4 of 6
threat call
- फोटो : amar ujala
आरोपी युवक छह साल से युवती को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। उससे कहता था कि वह जैसा कहे, वैसा करे, वर्ना उसकी तस्वीर वायरल कर देगा। वह उसकी धमकी से नहीं डरी। वह उस पर जिस्मानी ताल्लुकात बनाने का दबाव डाल रहा था। युवती का कहना है कि उसने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पति को व्हाट्स एप पर भेजी फोटो
5 of 6
व्हाट्सएप्प
- फोटो : self
इस पर कुछ दिन पहले उसने धोखे से उसके मोबाइल से उसके पति का नंबर निकाल लिया। उस नंबर वह वही अश्लील फोटो व्हाट्स एप से भेज दी। इस तस्वीर में युवती और आरोपी साथ हैं। युवती का कहना है कि तस्वीर देखते ही उसके पति के मन में शक आ गया। उसने सच्चाई जानने की कोशिश नहीं की। उसे तलाक का नोटिस भेज दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।